Dunki Collection: रिलीज होने के बाद 'Dunki' फिल्म ने किया जोरदार कलेक्शन, फैंस ने किंग खान को दिया तोहफा

डंकी फिल्म ने रिलीज होते ही शानदार कलेक्शन किया है। डंकी फिल्म ने रिलीज होते ही 58 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया है।
Dunki Box Office Collection
Dunki Box Office CollectionSocial Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | शाहरुख खान की फिल्म डंकी बाक्स आफिस पर कमाल कर रही है। वहीं क्रिटिक्स ने भी मूवी को शानदार बताया है। वहीं जनता भी डंकी की खूब तारीफ कर रहे हैं। भारत में पहले दिन के दौरान ही डंकी ने शानदार ओपनिंग किया था। वहीं दुनियाभर में देखा जाए तो पहले दिन के कलेक्शन को लेकर जानकारी मिली है। इस फिल्म ने पहले दिन के दौरान शानदार कमाई किया है।

डंकी ने किया शानदार कलेक्शन

डंकी ने दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया है। सोशल मीडिया पर डंकी को लेकर दुनियाभर में 58 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब हुई है। वहीं गौरी खान ने कैप्शन में दिया है कि ' बड़ी दूर से आया था अब लगता है कि दूर जाएंगे प्यार के साथ '। डंकी का पहले दिन का कलेक्शन शाहरुख की पठान औऱ जवान की तुलना में काफी कम हुआ है। ये फिल्में भी इसी साल ही रिलीज कर दी गई थी।

बाॅक्स आफिस पर डंकी ने मचाया धमाल

शाहरुख खान की बात करें तो डंकी के साथ भारत में पहले दिन बाॅक्स आफिस पर 29.2 करोड़ कमाकर शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरे दिन की बात करें तो डंकी 17.59 करोड़ तक का कलेक्शन करने वाली है। प्रभास की सालार रिलीज के बाद ही डंकी की कमाई में काफी फर्क देखा गया है।

राजकुमार हिरानी ने फिल्म में किया कमाल

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी द्वारा किया गया है। ये दोनों ने ही साथ में पहली फिल्म किया है। इसमें तापसी पन्नू, विक्रम कोचर. अनिल ग्रोवर, बोमन ईरानी और विक्की कौशल अहम किरदार में नजर आए हैं। ये कहानी डंकी फ्लाइट पर बनाई गई है। जहाँ पर लोग गैरकानूनी प्रक्रिया से दूसरे देश में पहुंच जाते हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा अन्य सितारों की भी खूब तारीफ की गई है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in