back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनेमाघरों के बाद आज ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे इश्क में’, फैंस में मची उत्साह

धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। अब ओटीटी में आ गई है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘तेरे इश्क में’ रिलीज होने से पहले ही अपना कैसे बनाई हुई थी। फिल्म के टीजर ट्रेलर और गानों को देखकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ी हुई थी। सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए लोगों की कतारें लगी हुई थी। लोग बढ़ चढ़ के इस फिल्म को देख रहे थे।आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन अब यह फिल्म आज यानी 23 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।

कहा दस्तक देगी फिल्म

फिल्म का डिजिटल प्रीमियर आज 23 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर हो गया है और इसे विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।शुरुआत में, नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म को केवल हिंदी में रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी दिखाई जाएगी।ओटीटी रिलीज की घोषणा के बाद, उन दर्शकों को भी यह फिल्म देखने का अवसर मिलेगा जो काम के चक्कर में सिनेमा घर नहीं जा पाए वह आराम से घर में बैठकर इस फिल्म का आनंद उठा सकते हैं। 

फिल्म किरदार और कहानी

इस फिल्म में धनुष शंकर गुरुक्कल का किरदार निभा रहे हैं, जो एक कॉलेज छात्र है, जबकि कृति सेनन मुक्ति बेनीवाल के रूप में नजर आएंगी। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें शंकर और मुक्ति के प्यार बदला और जुनून की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के साथ-साथ इसके गाने भी काफी फेमस हुए थे लोग आज भी इसके रील बना रहे हैं और इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं।

फिल्म का अब तक का कलेक्शन 

‘तेरे इश्क में’ ने अपने पूरे थिएट्रिकल रन के दौरान 155 करोड़ रुपये की कमाई की। इसमें से 136.40 करोड़ रुपये (113.50 करोड़ रुपये नेट) सिर्फ घरेलू बाजार से आए। वहीं इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जहां इसने अपने पूरे सफर में 21 लाख अमेरिकी डॉलर (18.75 करोड़ रुपये) की कमाई की।धनुष और कृति सेनन की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्लीन हिट साबित हुई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

धनुष के लिए कानूनी संकट: प्रोडक्शन हाउस ने ₹20 करोड़ की मांग के साथ फिल्म रोकने का नोटिस भेजा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तमिल अभिनेता धनुष मुश्किल में हैं, क्योंकि उनके पुराने प्रोजेक्ट को लेकर प्रोडक्शन हाउस थेनांडल फिल्म्स ने कानूनी नोटिस जारी किया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...