नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म ‘कल्की 2’ को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस ने अपनी फीस और शिफ्ट संबंधी मांगों के चलते फिल्म ‘कल्की 2’ से बाहर हो गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपनी फीस में 25% बढ़ोतरी और 7 घंटे की कम वर्क शिफ्ट की मांग रखी थी, जिसे प्रोजेक्ट के निर्माता स्वीकार नहीं कर पाए। सूत्रों के अनुसार, फिल्म निर्माताओं ने अभिनेत्री से इन शर्तों पर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रहीं।
शनिवार की सुबह, दीपिका पादुकोण ने ‘कल्की 22898 AD’ के निर्माताओं को इशारा देते हुए एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने को-स्टार शाहरुख खान के साथ हाथ पकड़े हुए एक प्यारी तस्वीर साझा की, जिसमें उन्होंने शाहरुख से सीखा गया महत्वपूर्ण सबक दर्शाया।
शनिवार की सुबह, दीपिका पादुकोण ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने को-स्टार शाहरुख खान के साथ हाथ पकड़े हुए प्यारी तस्वीर साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने उन्हें पहला सबक सिखाया था।
फिल्म बनाने का अनुभव और टीम के लोग फिल्म की सफलता से कहीं ज़्यादा मायने रखते हैं। उन्होंने कहा कि इसी सोच के चलते उन्होंने अपने हर फैसले लिए और शायद इसी कारण उनकी यह छठी फिल्म शाहरुख के साथ बन रही है।
पोस्ट पर पति रणवीर सिंह का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर होते ही दीपिका के पति रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में आकर शाहरुख और दीपिका को ‘बेस्ट फ्रेंड्स’ कहा। फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा, “इसे डबल डिजिट तक ले जाएं, आप दोनों सबसे अच्छी जोड़ी हैं।” वहीं, एक अन्य फैन ने कहा, “मुझे आप पर गर्व है! अपने लिए खड़े रहें और कभी मत मानें कि आप क्या डिजर्व करते हैं! मैं आपसे प्यार करता हूं।”
डायरेक्टर से दीपिका पादुकोण की डिमांड
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कल्की 2’ के निर्माताओं ने दीपिका पादुकोण से अलग होने का फैसला किया। इसका कारण था कि उन्होंने अपनी फीस में 25% की बढ़ोतरी और दिन में केवल 7 घंटे शूटिंग की मांग रखी थी। निर्माता बातचीत करने के बावजूद दीपिका अपनी जिद पर अड़ी रहीं। एक सूत्र ने कहा, “दीपिका ने पहले पार्ट के अनुभव के बाद यह मांग रखी।”
प्रोड्यूसर्स और दीपिका की नहीं बन पाई बात
चूंकि ‘कल्की 2898 AD’ एक VFX फिल्म है, इसलिए कम समय में शूटिंग करने से बजट काफी बढ़ जाता। प्रोड्यूसर्स दीपिका को आराम के लिए लग्ज़री वैनिटी वैन देने को तैयार थे, लेकिन बदले में शूटिंग समय बढ़ाने की शर्त रखी। दीपिका ने यह मानने से इनकार किया। फीस बढ़ाने पर भी उन्होंने बातचीत नहीं की, क्योंकि प्रभास ने ऐसी मांग नहीं की थी। दीपिका और उनकी टीम ने किसी भी मामले में समझौता करने से साफ इनकार कर दिया।
निर्माताओं ने की थी घोषणा
इस मामले पर प्रभास स्टारर ‘कल्की 2898 AD’ के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने लिखा, “हम आधिकारिक रूप से घोषणा करते हैं कि @deepikapadukone #Kalki2898AD के अगले पार्ट का हिस्सा नहीं होंगी। सावधानीपूर्वक विचार के बाद, हमने अलग होने का फैसला किया है।”





