नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ए आर रहमान के तलाक की घोषणा के बाद ग्रुप की बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे ने भी पति से अलग होने का ऐलान किया है। Mohini Dey ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर खुद दी है कि वह पति से अलग हो रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ए आर रहमान और मोहिनी डे के अचानक से रिश्ते से बाहर आने पर हैरान हो गए हैं।
मोहिनी डे ने शेयर किया पोस्ट
मोहिनी डे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘भारी मन से मार्क और मैं ऐलान करते हैं कि हम अलग हो गए हैं। यह फैसला आपसी समझ से लिया है। हालांकि हम अच्छे दोस्त रहेंगे। हम दोनों अपनी जिंदगी में अलग-अलग चीजें चाहते हैं, जिसके चलते हमने यह फैसला लिया है।’ मोहिनी ने लोगों से यह भी अपील की है कि उनके फैसले पर उन्हें कोई जज ना करें। उनका कहना है कि उनके फैसले का सम्मान करें और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।
कौन है मोहिनी डे?
मोहिनी डे इस समय गूगल पर खूब सर्च हो रही हैं। बता दें कि, मोहिनी कोलकाता की रहने वाली हैं। वह एक बेस प्लेयर भी हैं। मोहिनी ने AR Rahman के साथ देश भर में 40 से भी ज्यादा शो किए हैं। मोहिनी ने अगस्त 2023 में अपना पहला एल्बम रिलीज किया था।
सोशल मीडिया फैंस की प्रतिक्रिया
मोहिनी डे की शादी सैक्सोफोनिस्ट मार्क हार्टसच से हुई थी। कपल के अलग होने की खबर पर फैंस अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये काफी शॉकिंग है।’ दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘एक साथ दोनों अलग हो गए कुछ तो गड़बड़ है।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘कुछ तो पकाया जा रहा है।’ अन्य यूजर्स भी हैरान परेशान हो रहे हैं।
तीन दशक बाद अलग हो रहे हैं ए आर रहमान
ऑस्कर अवॉर्ड विनर ए आर रहमान पत्नी सायरा बानो से शादी के तीन दशक बाद अलग हो रहे हैं। सायरा बानो की वकील ने ऑफिशल स्टेटमेंट जारी करके तलाक किया अनाउंसमेंट की। इसके बाद कुछ समय बाद ए आर रहमान ने भी एक भावुक नोट के जरिए सोशल मीडिया पर अपने तलाक को कंफर्म किया।





