back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक्टिंग से ब्रेक की घोषणा के बाद सेट पर पहुंचे विक्रांत मैसी, फिल्म में शनाया कपूर के साथ आएंगे नजर

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा के बाद अपनी अगली फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' के सेट पर लौट गए हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी एक्टिंग से ब्रेक लेने की घोषणा के बाद अपनी अगली फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के सेट पर लौट गए हैं। इस फि‍ल्‍म की शूटिंग देहरादून में चल रही है। फि‍ल्‍म में विक्रांत के अपोजिट एक्‍ट्रेस शनाया कपूर नजर आने वाली हैं। 

ज्ञात हो कि विक्रांत ने अपनी चर्चित सोशल मीडिया पर पोस्‍ट पर लिखा था कि ‘अंतिम दो फिल्में’ अभी बाकि हैं, उनमें से एक का नाम ‘आंखों की गुस्ताखियां’ है। ऐसे में एक्‍टर ब्रेक पर जाने से पहले अपनी लंबित प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए सेट पर लौट आए हैं। 

2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे

एक्‍टर विक्रांत मैसी ने कुछ दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा की कि वह अभिनय से ब्रेक लेने जा रहे हैं। हालांकि उनके इस पोस्ट ने फैंस को झटका दिया था, उन्‍हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि वे फिल्मों से संन्यास ले रहे हैं। पोस्ट में उन्‍होंने लिखा था, “पिछले कुछ साल और उसके बाद का समय अभूतपूर्व रहा। मैं आप सभी को आपके अमिट समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। लेकिन जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ रहा हूं, मुझे एहसास हो रहा है कि अब समय आ गया है कि मैं खुद को संभालूं और घर वापस जाऊं। एक पति, पिता और बेटे के तौर पर। और एक अभिनेता के तौर पर भी। इसलिए, 2025 में हम आखिरी बार एक-दूसरे से मिलेंगे। 

इसे पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी प्रदर्शित किया गया था

हालांकि इसके बाद विक्रांत ने स्पष्ट कर दिया कि “अभिनय ही वह सब है जो मैं कर सकता हूं, इसने मुझे वह सब कुछ दिया जो मेरे पास है। मेरा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है, इसलिए मैं बस कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहता हूं। मेरी पोस्ट का गलत मतलब निकाला गया कि मैं अभिनय छोड़ रहा हूं या इससे संन्यास ले रहा हूं। लेकिन ऐसा नहीं मैं तो बस अपने परिवार और स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए एक लंबा ब्रेक लेना चाहता हूं। गौरतलब है कि इन दिनों विक्रांत मैसी अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में पत्रकार के किरदार को लेकर छाए हुए हैं। हाल ही में इसे पीएम नरेंद्र मोदी के लिए भी प्रदर्शित किया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘तू या मैं’ ने पहले दिन 55 लाख की कमाई के साथ की शुरुआत, अब वीकेंड पर टिकी निगाहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। शुक्रवार को रिलीज़ हुई बॉलीवुड फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर अपने स्टार्स आदर्श गौरव और शनाया कपूर के बावजूद...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...