नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । टीवी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और बोल्ड एक्ट्रेसेस में शुमार निया शर्मा आज (17 सितंबर) अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपने दमदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में रहने वाली निया किसी पहचान की मोहताज नहीं। निया शर्मा अपने बोल्ड एंड ग्लैमरस अंदाज में सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं।
सीरियल्स से लेकर रियलिटी शोज तक धूम मचाने वाली निया आज सोशल मीडिया क्वीन भी हैं। लेकिन स्टारडम का ये सफर आसान नहीं रहा। तो चलिए, जन्मदिन के मौके पर जानते हैं निया की जिंदगी की कुछ अनसुनी और खास बातें।
नेहा से निया तक का सफर
1990 में दिल्ली में जन्मीं निया शर्मा का असली नाम नेहा है। पढ़ाई के बाद वे जर्नलिस्ट बनना चाहती थीं और मीडिया स्टडीज की डिग्री भी ली, लेकिन किस्मत ने करवट ली और मॉडलिंग के जरिए वे टीवी की दुनिया की चमकदार स्टार बन गईं।
निया की पहली उड़ान
बोल्ड अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर निया शर्मा ने 2010 में ‘काली–एक अग्निपरीक्षा’ से टीवी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इस शो से उन्हें खास पहचान नहीं मिली, लेकिन यहीं से उनके स्टारडम की असली जर्नी शुरू हुई
इस सीरियल से से बनी स्टार
‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में मानवी का रोल निया शर्मा के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और वे घर-घर में मशहूर हो गईं। इसके बाद उन्होंने ‘जमाई राजा’ में लीड रोल किया और ‘इश्क में मरजावां’ व ‘नागिन 4’ जैसे सुपरहिट शोज़ से पॉपुलैरिटी की नई ऊंचाइयों पर पहुंचीं। निया ने खतरों के खिलाड़ी में भी दम दिखाया
खतरों की खिलाड़ी निया
2020 में निया शर्मा ने ‘फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया’ में हिस्सा लिया और खिताब जीतकर अपनी धाक जमा दी। आज भी उनका जादू बरकरार है। फिलहाल वे ‘झलक दिखला जा सीजन 10’ में अपने डांस और स्टाइल से दर्शकों का दिल जीत रही हैं।
इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी पछाड़ा
इंडस्ट्री में एंट्री के वक्त निया शर्मा का लुक काफी सिंपल था, लेकिन सफलता के साथ उन्होंने अपनी पर्सनैलिटी पर जमकर काम किया। आज उनकी हॉट और ग्लैमरस इमेज का ही नतीजा है कि निया एशिया की सबसे सेक्सी वुमन की लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।
ग्लैम गेम में टॉप
दरअसल, एशिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में निया शर्मा ने बड़ा धमाल किया था। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद उन्हें तीसरा स्थान मिला। खास बात यह कि इस सर्वे में निया ने आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ जैसी टॉप बॉलीवुड हसीनाओं को भी पीछे छोड़ दिया था।





