नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने न्यूबॉर्न बेबी बॉय का नाम दुनिया के सामने रखा। कपल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल (Vihaan Kaushal) बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। लेकिन इसी के साथ फैंस ने एक दिलचस्प कनेक्शन भी नोटिस कियाविहान नाम का सीधा रिश्ता विक्की की सुपरहिट फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइकसे जुड़ता है।इस कनेक्शन पर अब उरी के डायरेक्टर आदित्य धर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और इसे “ज़िंदगी का पूरा चक्र” करार दिया है।
फैंस के लिए एक इमोशनल और खूबसूरत संयोग बन गया।
दरअसल, 2019 में रिलीज हुई उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। यही रोल विक्की के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उन्हें इसके लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला। अब सालों बाद, विक्की के रियल लाइफ में उनके बेटे का नाम भी विहान रखा जाना फैंस के लिए एक इमोशनल और खूबसूरत संयोग बन गया।
बुधवार को विक्की और कैटरीना ने एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने उरीसे जुड़े इस नाम के कनेक्शन को तुरंत पकड़ लिया। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में आदित्य धर ने भी अपनी भावनाएं जाहिर कीं।
आदित्य धर ने लिखा,@vicky @katrina बहुत-बहुत बधाई!! मेरे विक्कू… स्क्रीन पर मेजर विहान शेरगिल को ज़िंदगी देने से लेकर अब अपनी बाहों में छोटे विहान को थामने तकlife really has come full circleउन्होंने आगे कहा, आप दोनों और छोटे विहान को मेरा ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। आप शानदार माता-पिता बनने वाले हैं।
Vicky की पहली बड़ी हिट Uri थी और उसके किरदार का नाम विहान था
आदित्य धर की इस प्रतिक्रिया के बाद फैंस और भी ज्यादा इमोशनल हो गए। कमेंट सेक्शन में लोग लगातार Uri और विक्की के बेटे के नाम के बीच के कनेक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।एक यूजर ने लिखा, यह गाना जोश बढ़ा देता है और हमारे दिलों को पिघला देता है।दूसरे ने कहा, Vicky की पहली बड़ी हिट Uri थी और उसके किरदार का नाम विहान था, ये कितना प्यारा संयोग है।एक फैन ने लिखा, जिस किरदार ने विक्की को नेशनल अवॉर्ड दिलाया, वही नाम अब उनके बेटे की पहचान बन गया।वहीं किसी ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा, उरी ने विक्की को बहुत कुछ दिया यहां तक कि बेटे का नाम भी।
उन्होंने लिखा, हमारी उम्मीद की किरण, विहान कौशल।
इससे पहले विक्की और कैटरीना ने अपने बेटे की पहली झलक भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। तस्वीर में कपल अपने बेटे के नन्हे हाथ को थामे हुए नजर आया। इस इमोशनल फोटो के साथ उन्होंने लिखा, हमारी उम्मीद की किरण, विहान कौशल। दुआएं कबूल हुईं। ज़िंदगी खूबसूरत है। हमारी दुनिया पल भर में बदल गई। शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम कितने शुक्रगुजार हैं।
कपल ने एक प्यारे से पोस्ट के जरिए फैंस को खुशखबरी की जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने नवंबर 2025 में अपने बेटे का स्वागत किया था। कपल ने एक प्यारे से पोस्ट के जरिए फैंस को इस खुशखबरी की जानकारी दी थी। दोनों की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में बेहद निजी समारोह में हुई थी।
अब बेटे के नाम के साथ जुड़ा Uri कनेक्शन फैंस के लिए सिर्फ एक संयोग नहीं, बल्कि विक्की कौशल के करियर और निजी जिंदगी के खूबसूरत मेल की तरह देखा जा रहा हैजहां रील लाइफ का विहान अब रियल लाइफ में उनकी सबसे बड़ी खुशी बन चुका है।





