back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मांग में सिंदूर लगाए गुलाबी सूट में पति सिद्धार्थ के साथ दिखीं अदिति राव हैदरी, सादगी में नजर आईं एक्ट्रेस

न्यूली वेड कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान अदिति मांग में सिंदूर और गुलाबी सूट पहने काफी सादगी में खूबसूरत नजर आईं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को सिद्धार्थ से शादी की थी। इसके बाद पहली बार पब्लिक अपीरियंस पर न्यूली मैरिड कपल बड़े ही सादगी में नजर आए। बता दें कि, कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी मांग में सिंदूर माथे पर बिंदी और पिंक कलर का अनारकली सूट पहने हुए नजर आईं। नई नवेली दुल्हन और दूल्हे राजा सिद्धार्थ पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया। सोशल मीडिया पर प्यार भरे कमेंट्स के जरिए यूजर्स ने कपल का मुंबई में स्वागत किया।

View this post on Instagram

एक्ट्रेस की सादगी पर फैंस ने लुटाया प्यार

इस समय अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसी बीच कपल का लेटेस्ट फोटो और वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। मुंबई एयरपोर्ट से जो वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की सादगी पर दिल हार बैठे हैं। एक यूजर ने लिखा, किसी की नजर ना लगे। दूसरे यूज़र ने लिखा, वेडिंग के बाद अदिति कितनी खूबसूरत लग रही हैं। तीसरे यूज़र ने लिखा, कपल को किसी की नजर ना लगे। इतना ही नहीं अन्य यूजर्स ने कपल की खूब तारीफ की है।

इस फिल्म के सेट पर हुआ था प्यार

सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी ने 16 सितंबर को तेलंगाना के 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में शादी की थी। इसी साल मार्च के महीने में कपल ने सगाई की थी। साल 2021 में Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे। दोनों को तेलुगु फिल्म ‘महासमुद्रम’ के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। इस तरह से दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ी और अब कपल शादी के रिश्ते में बंध गए हैं। बता दें कि, यह अदिति राव हैदरी की दूसरी शादी है उन्होंने पहली शादी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Actress Aditi Rao Hydari की चमकती त्वचा का सीक्रेट, ये है उनका सिंपल स्किन केयर ….

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सॉफ्ट, दमकती और नेचुरल ग्लो वाली स्किन अगर आप भी ऐसी त्वचा चाहते हैं जैसी अदिति राव हैदरी की है, तो...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵