back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Adipurush: ‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग के समय बुक रहेगी एक सीट? जानिए क्या है पूरी डिटेल

आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी: तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंताजर है। हाल ही में इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। फिल्म की रिलीज में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं और मेकर्स ने प्रमोशन का फाइनल राउंड शुरू कर दिया है।आदिपुरुष की टीम ने हाल ही में रिलीज के बारे में एक घोषणा की। कई न्यूज पोर्टल्स में छपी खबर के मुताबिक, आदिपुरुष की टीम ने फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान सभी सिनेमा हॉल में सीट रिजर्व करने का फैसला किया है। यह बिना बिके सीट लोगों के विश्वास और आस्था का जश्न मनाने के लिए भगवान हनुमान को समर्पित की गई है।

कब होगी रिलीज

बता दें कि आदिपुरुष का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी: तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़। फिल्म की रिलीज से पहले, निर्माताओं ने कथित तौर पर घोषणा की कि प्रत्येक थिएटर में भगवान हनुमान के लिए एक आरक्षित सीट होगी।

कौन-कौन है फिल्म में

खास बात यह है कि पैन-इंडियन स्टार प्रभास ने इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाई है। वहीं, कृति सेनन सीता के रूप में दिखाई देंगी। इसके साथ सनी सिंह लक्ष्मण के रूप में और देवदेत नाग हनुमान के रूप में होंगे। इस फिल्म का दूसरा ट्रेलर मंगलवार 6 जून को जारी किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओटीटी धमाका: इस हफ्ते लें नई फिल्मों और वेब सीरीज का मजा, जानें कब और कहां देखें

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए नई फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। तेलुगु स्टार चिरंजीवी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...