नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। तमिल एक्ट्रेस श्रुति नारायणन का एक 14 मिनट का एक वीडियो लीक हो गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड हो रहा है जो तमिल सिनेमा का काला सच उजागर कर रहा है। दरअसल वीडियो देखने के बाद ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो किसी प्राइवेट ऑडिशन के दौरान रिकॉर्ड किया गया है और ये कास्टिंग काउच का भी हो सकता है।
एक्ट्रेस शेयर किया इमोसनल पोस्ट
एक्ट्रेस श्रुति नारायणन ने लगतार चल रही इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, आप लोगों के लिए, मेरे बारे में ये सारी चीजें फैलाना, आप लोगों के लिए एक मजाक या एंटरटेनमेंट हो सकता है, लेकिन मेरे और मेरे परिवार के लिए यह समय बेहद दर्द भरा है। खासकर यह समय मेरे लिए बहुत ज्यादा मुश्किल है, जिसे मैं संभाल नहीं पा रही हूं।मैं एक लड़की हूं, मेरी भी फीलिंग्स हैं, मेरे अपनों की भी भावनाएं हैं, लेकिन आप लोगों ने इसे और भी ज्यादा बदतर बना दिया है।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से उनका वीडियो वायरल न करने और उनके बारे में गलत-गलत खबरें न फैलाने की भी रिक्वेस्ट की है।।
191a895984fefeba30cba975ddf3ae8d-Shruthi Narayanan.jpeg
कौन हैं श्रुति नारायणन
आपको बता दें कि, श्रुति नारायणन एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ने 24 साल की उम्र में तमिल टीवी सीरियलों से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में, उन्होंने सिरागडिक्का आसाई जैसे शो से पहचान हासिल की। हालांकि, उन्हें असली सफलता तब मिली जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा। वह वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की सिटाडेल में भी काम कर चुकी हैं। वह अपने डिजिटल कंटेंट के जरिए इंस्टाग्राम पर 97.3K फ़ॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। और फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। और फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।





