back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिनेत्री साई पल्लवी ने फिल्म गार्गी का ट्रेलर जारी किया

हैदराबाद, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपने 30वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म गार्गी का ट्रेलर जारी किया है। साईं पल्लवी वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और इस बहुभाषी फिल्म के लिए कन्नड़ में डब भी करेंगी। इसे साझा करते हुए साई पल्लवी ने लिखा, मैंने इस फिल्म के बारे में बात करने के लिए महीनों इंतजार किया और अंत में मेरा जन्मदिन है, अब टीम ने ट्रेलर को रिलीज करने का फैसला किया है। गार्गी को रविचंद्रन रामचंद्रन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, थॉमस जॉर्ज और गौतम रामचंद्रन ने प्रोड्यूस किया है। 96 के गोविंद वसंता फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर हैं। यह फिल्म तेलुगू, तमिल और कन्नड़ में रिलीज होगी। दूसरी ओर साईं पल्लवी, राणा दग्गुबाती की रेडी-टू-रिलीज फिल्म विरता पर्वम में दिखाई देंगी। –आईएएनएस एचएमए/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...