नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी ‘बैड न्यूज़’ को लेकर काफी उत्सुक हैं। वह इस फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म की सफलता के लिए वो इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। ये 2024 में विक्की कौशल की पहली फिल्म बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर विक्की को उनकी फिल्म के गाने को लेकर खूब तारीफ मिल रही है। उन्होंने इस दौरान अपनी एक फोटो शेयर किया है। विक्की ने इस दौरान बताया कि उनकी शोहरत और स्टारडम रातो-रात नहीं आया है। उन्होंने इसके लिए बहुत स्ट्रगल किया है।
विक्की कौशल ने साझा की तस्वीर
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने अपने हाल के और 12 पहले के समय को याद किया गया। पहले फोटो में उनको एक स्लेट हाथ में लिया देखा जा सकता है, जिसमें उनका नाम, पर उनका नाम, उम्र, कद, जन्मतिथि और अन्य जानकारी दी गई।
दूसरी तस्वीरों में किया था अभिवादन
दूसरी तस्वीरों ने उन्होंने कार की छत पर खड़े होने के बाद अभिवादन किया है। वहीं पिछले फिल्म बैड न्यूज को लेकर पोस्टर भी लगाए गए हैं। पहली तस्वीर में विक्की मामूली लुक में दिख रहे हैं।
विक्की कौशल ने शेयर किया कैप्शन
विक्की ने पोस्ट में कैप्शन दिया है कि “आज का दिन, 12 साल पहले काफी अलग ही था। कुछ भी रातों-रात नहीं होता। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी हूं।”
हम सबको पता है कि विक्की स्टंट डायरेक्टर शाम कौशल के पुत्र हैं। पहले वो पंजाबी शो में काम करते थे। फिर उन्होंने मसान फिल्म में अहम भूमिका निभाई। इस रोल से विक्की काफी मशहूर हो गए।
विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें तृप्ति डिमरी और एमी विर्क अहम भूमिका में दिखे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





