नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। हेमा कमेटी की रिपोर्ट से मलयालम इंडस्ट्री के नए नए राज सामने आ रहे हैं। Malayalam Actor Siddique पर एक्ट्रेस ने रेप और शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के साथ छोड़छाड़ के मामले में केरल उच्च न्यायालय ने याचिका को खारिज कर दिया है। अभिनेता सिद्दीकी भी लापता हो गए हैं। एक्टर को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और हवाई अड्डों पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
हवाई अड्डा और घर पर पुलिस की निगरानी
अभिनेता के विदेश जाने की आशंका को लेकर पुलिस हवाई अड्डा और उनके घर पर निगरानी रखे हुए है। बता दें कि, सिद्दीकी का मोबाइल फोन भी ऑफ है पुलिस का यह अनुमान है कि वह कहीं छुपे हुए हैं। अभिनेता का अलुवा वाला घर बंद पड़ा है और सिद्दीकी के पदमुगल निवास पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी है। एक्टर का फोन आखिरी बार पलारीवट्टोम में इस्तेमाल किया गया था।
एक्टर पर लगे ये आरोप
मलयालम इंडस्ट्री में बीते कई दिनों से #MeToo अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई महिला अभिनेत्री ने अपने साथ हुई बदसलूकी और यौन शौषण शोषण के बारे में खुलकर बताया है। इस तरह से इस मामले में कई बड़े-बड़े एक्टर्स के नाम सामने आए हैं जिसमें सिद्दीकी का नाम भी शामिल है। महिला अभिनेत्री द्वारा सिद्दीकी पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है जिसके बाद न्यायालय ने एक्टर के खिलाफ वारंट जारी किया है।
अभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं सिद्दीकी
केरल हाई कोर्ट ने मलयालम एक्टर सिद्दीकी की जमानत अर्जी को खारिज करके अरेस्ट वारंट जारी किया है। सिद्दीकी के हाथ आने पर पुलिस उन्हें किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है। मलयालम इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सिद्दीकी को सिनेमा का बड़ा स्टार माना जाता है।





