back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिनेता दिलीप कुमार, गुरुवार को अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज

मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। हिंदुजा अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल से गुरुवार को डिस्चार्ज होंगे। बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दिग्गज अभिनेता की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्हें गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अभिनेता के एक प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में लिखा गया है, दिलीप साहब के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद। मैंने व्यक्तिगत रूप से डॉ जलील पारकर और डॉ नितिन गोखले से बात की है। वे आशावादी हैं कि उन्हें गुरुवार को छुट्टी दे दी जाएगी। इस हफ्ते की शुरूआत में, दिलीप कुमार की पत्नी, अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक नोट साझा किया था, जिसमें उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया गया था और नेटिजन्स से अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया गया था। दिलीप कुमार को रविवार को सांस फूलने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...