back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pushpa-2: ‘पुष्पाराज’ की आंखें हुईं नम, वीडियो शेयर कर एक्‍टर अल्‍लू अर्जुन बोले- मैं बहुत दुखी हूं…

फिल्म के प्रीमियर पर हैदराबाद में हुए हादसे में महिला की मौत को लेकर पहली बार ‘पुष्पाराज’ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने इन दिनों थिएटर्स में जमकर धूम मचा रखी है। फिल्म के प्रीमियर पर हैदराबाद में हुए हादसे में महिला की मौत को लेकर पहली बार ‘पुष्पाराज’ ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्‍टर अल्लू अर्जुन ने हाल ही में X पर खुद का एक वीडियो शेयर कर कहा है कि वे इस घटना और महिला की मौत से बेहद दुखी हैं। 

फिल्म के प्रीमियर के दौरान थिएटर में मची भगदड़ 



ज्ञात हो कि 4 दिसंबर को हैदराबाद में फिल्म के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में एक महिला की मौत और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। बच्‍चे का इलाज चल रहा है। इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। हांलाकि अब इस मामले को लेकर एक्‍टर अल्‍लू अर्जुन अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है। 

अल्लू अर्जुन को मौत के लिए जिम्मेदार ठह



गौरतलब है कि मृतका के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने अल्लू अर्जुन को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा था कि यदि अल्लू अर्जुन और उनकी टीम जानकारी देकर थिएटर आते तो न तो उसकी पत्नी की मौत होती और ना ही बेटे की ऐसी हालत होती। वहीं सेंट्रल जोन के डीसीपी अक्षांश यादव ने कहा कि शिकायत के मुताबिक, थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हमें यह पहचानना होगा कि उनकी सुरक्षा टीम में कौन मौजूद थे और किसने लोगों को धक्का दिया, जिससे यह स्थिति पैदा हुई। 

अल्‍लू ने 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की कही बात 



अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि वे महिला के परिवार से पर्सनली मिलेंगे। इस मुश्किल घड़ी में महिला के परिवार वाले अकेले नहीं हैं, वे भी उनके साथ खड़े हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि वे मृत महिला के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने के साथ ही इलाज और दवाइयों का सारा खर्च भी उठाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

”अल्लू अर्जुन ने नहीं की मदद” ‘पुष्पा 2 के दौरान मची भगदड़ पीड़ित के पिता का दावा, टीम ने दी सफाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज के एक साल बाद, हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई दुखद...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...