नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को अलग-अलग देखने के बाद फैंस रिएक्शन दे रहे थे। अब Anant Ambani और राधिका मरचेंट की डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है जिसमें कपल की शादी की झलकियां दिखाई गई है। इस दौरान यह भी नजर आया कि अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या एक दूसरे के साथ एंजॉय कर रहे थे। इस वीडियो में Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai बेटी आराध्या के साथ एक धुन पर थिरकते हुए नजर आते हैं।
कई मौकों पर अकेली नजर आईं ऐश्वर्या
यह वीडियो तब सामने आया है जब ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहें जोरों पर है। ऐसे में यह Video तलाक की खबरों पर ब्रेक लगता है। बता दें कि, कई ऐसे मौके रहे हैं जब ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ अकेली नजर आई हैं। SIIMA अवार्ड, वेकेशन और पेरिस फैशन वीक में भी ऐश्वर्या को सिर्फ बेटी के साथ देखा गया। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर एक तलाक वाला पोस्ट लाइक किया था। ऐसे में तलाक की अफवाहें और तेज हो गई थी।
वीडियो पर फैंस के रिएक्शन
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘आखिरकार ये साथ दिख ही गए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब कोई गड़बड़ नही है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आखिर अफवाहों पर ऐश और अभिषेक ने विराम लगा ही दिया।’ अन्य यूजर्स भी फैमिली के इस बॉन्ड को देखने के बाद तारीफ कर रहे हैं।
इन चीजों से तलाक की खबरों पर लगा था ब्रेक
तलाक की अफवाहों की जड़ के अलावा कई ऐसे मोमेंट भी रहे हैं जिसे देखकर इस तरह की खबरों पर ब्रेक लग चुका है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने एक पोस्ट शेयर किया था। अब अचानक से यह वीडियो सामने आने पर यह कहा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और बच्चन परिवार के बीच सब कुछ ठीक है।





