नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन कम्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन चुकी है। हालांकि, इस दौरान उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही एक्ट्रेस के हाथ में चोट लगी है, लेकिन बेटी आराध्या उनका सहारा बन रही है। ऐश्वर्या ने हाथों में फ्रैक्चर होने के बाद भी अपने जलवे को कम नहीं होने दिया और रेड कार्पेट पर काले रंग के गाउन में दिखीं, जो लंबी ट्रेन से सजी थी। हाथ में चोट लगे होने के बावजूद भी एक्ट्रेस में रेड कार्पेट पर अपना अपना जलवा दिखाया। इतना ही नहीं इन सब के बीच में आराध्या बच्चन चर्चा का विषय बनी हुई है जो अपनी मां के मुश्किल भरोसा समय में उन्हें सहारा दे रही हैं, मां-बेटी की जोड़ी का यह शानदार वीडियो है किसी के दिल को छू रहा है।
आराध्या की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर काफी समय से आराध्या की तारीफ चल रही है और हो भी क्यों ना बच्चन परिवार की लाडली को इतने अच्छे संस्कार जो मिले हैं। 12 साल की छोटी सी उम्र में आराध्या बेटी होने का पूरा फर्ज निभा रही है और वह कांस फिल्म फेस्टिवल में अपनी मां का साथ दे रही है। इस वीडियो में मां-बेटी की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
आराध्या कर रही है मां की मदद
ऐश्वर्या राय बच्चन कांस इवेंट का हिस्सा बन रही है हालांकि उनके हाथ में चोट लगी हुई है, लेकिन बेटी आराध्या मां को रेड कार्पेट तक पहुंचने में काफी मदद कर रही है। इस दौरान आराध्या ने ब्लैक कलर का कैजुअल स्टाइलिश ट्रैकसूट पहना हुआ है। आराध्या बच्चन पूरे इवेंट के दौरान अपनी मां का खास ख्याल रख रही है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स बच्चन परिवार के संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं।
ऐश्वर्या का गाउन संभालने के लिए लगे चार लोग
इवेंट में आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या की काफी मदद की लेकिन इसके अलावा एक्ट्रेस का गाउन संभालने के लिए आराध्या के अलावा चार लोग और लगे। बता दें कि, ऐश्वर्या इन सेलिब्रिटीज में शामिल है जो कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हो रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





