नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ‘आपका अपना जाकिर’ शो में अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान राजकुमार राव ने अपने संघर्षों के दिनों के बारे में बताया है। जब कॉमेडियन ने एक्टर की सैलरी को लेकर फर्स्ट चेक के बारे में पूछा तो उन्होंने काफी इमोशनल जवाब दिया। एक सेगमेंट के दौरान जाकिर खान ने राजकुमार राव से उनकी फर्स्ट सैलेरी उन्होंने कैसे कमाई इस बारे में पूछा।
पहली सैलरी से लिया राशन
राजकुमार राव ने अपनी कमाई को लेकर कहा, ‘मेरी पहली कमाई थी, मैं 8वीं में था शायद, 8वीं या 9वीं में। एक छोटी बच्ची को डांस सीखने जाया करता था। मुझे डांस फीस 300 रुपए महीने मिलती थी। पहली सैलरी से मैं राशन लेने गया था।’ एक्टर ने आगे बताया ‘फीस के रूप में इस पहली सैलरी को लेकर मैं बहुत खुश था। उस समय मेरी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। मैंने 150 ग्राम दाल, चावल और जो भी मैं खरीद सकता था, वह मैंने खरीद लिया। मैंने बचे हुए पैसों से थोड़ा घी भी खरीदा।’
आज भी यादगार है वो दिन
राजकुमार राव के लिए वह दिन आज भी यादगार है। एक्टर ने कहा, हम किसी को कुछ भी गिफ्ट दे सकते हैं लेकिन मां को दाल, चावल, आटा देना एक सबसे अच्छा एहसास रहा है। हम अपनी जिंदगी में कितना भी पैसा क्यों ना काम लें, लेकिन यह भावना वापस नहीं आएगी।’ इसके अलावा एक्टर ने शो में कई सारी बातों का जिक्र किया।
फिल्मों के लिए लाखों करोड़ों लेते हैं एक्टर
राजकुमार राव ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दी है। अपनी एक फिल्म के लिए एक्टर लाखों करोड़ों रुपए फीस चार्ज करते हैं। राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





