back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बनेगी फिल्म ‘हनीमून इन शिलांग”, पर्दे पर दिखेगी सोनम रघुवंशी की बेवफाई की कहानी

राजा रघुवंशी बहुचर्चित हत्‍याकांड को लेकर अब एक फिल्‍म बनाई जा रही है। इसमें राजा की निजी जिंदगी और हत्या से जुड़े अहम पहलुओं को दिखाया जाएगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की कथित बेवफाई की असली कहानी अब सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। इस हाई-प्रोफाइल हनीमून मर्डर केस पर आधारित फिल्म ‘हनीमून इन शिलांग’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। फिल्म की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जो राजा रघुवंशी के परिवार द्वारा उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई थी। 

मुंबई के फिल्म निर्देशक एस.पी. निम्बावत इस प्रोजेक्ट को निर्देशित कर रहे हैं। उन्होंने खुद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर फिल्म की स्क्रिप्ट और दिशा तय की है। राजा रघुवंशी के भाइयों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि विश्वासघात, पारिवारिक पीड़ा और न्याय की लड़ाई का दस्तावेज भी होगी।

क्‍या बोले फि‍ल्‍म के निर्देशक ?

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘हनीमून इन शिलांग’ को लेकर निर्देशक एस.पी. निम्बावत ने कहा कि यह एक सस्पेंस से भरपूर मर्डर मिस्ट्री होगी, जिसमें राजा रघुवंशी की निजी जिंदगी, उनके वैवाहिक रिश्ते और हत्या से जुड़े अहम पहलुओं को गहराई से दिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, “हम इस कहानी को न्यायपूर्ण और यथासंभव सच्चाई के करीब रखने की पूरी कोशिश करेंगे। यह सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य वाली फिल्म होगी।” 

निर्देशक के अनुसार, फिल्म में अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों को शामिल किया जाएगा, और इसकी शूटिंग इंदौर और शिलांग में की जाएगी। फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें निर्देशक, निर्माता और कास्टिंग डायरेक्टर के नाम शामिल हैं। ‘हनीमून इन शिलांग’ राजा रघुवंशी की जिंदगी के उन अनछुए पहलुओं को भी सामने लाएगी जो अब तक जनता की नजरों से ओझल रहे हैं। साथ ही, उनकी हत्या की जांच प्रक्रिया को भी फिल्म का अहम हिस्सा बनाया गया है।

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में अब तक क्‍या हुआ ?

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ शिलांग हनीमून पर गए और दोनों अचानक लापता हो गए। कुछ दिन बाद राजा का शव शिलांग की एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जबकि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया। शिलांग पुलिस अब तक इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से तीन को जमानत मिल चुकी है। 

सोनम रघुवंशी पर भी पति की हत्या में संलिप्त होने का शक है, हालांकि पुलिस ने अब तक हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया है। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है, और जांच जारी है। ऐसे में जब न्यायिक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, फिल्म की घोषणा ने नई बहस को जन्म दे दिया है। हालांकि, राजा रघुवंशी के परिजनों का मानना है कि यह फिल्म लोगों को वास्तविक घटनाओं से अवगत कराने का जरिया बनेगी और शायद इससे न्याय की प्रक्रिया में तेजी आए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...