back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉयफ्रेंड के हाथों में हाथ डाल मुंबई घूम रही हैं ’50 शेड्स ऑफ ग्रे’ की हीरोइन डकोटा, लोग बोले- पावर कपल

कोल्ड प्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन और '50 शेड्स ऑफ ग्रे' की हीरोइन डकोटा जॉनसन साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीते दिनों मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट हुआ था। अब कोल्ड प्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड और ’50 शेड्स ऑफ ग्रे’ एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन मुंबई घूम रहे हैं। 21 जनवरी को दोनों को हाथों में हाथ डाले मुंबई में नजर आए।

साथ में कम नज़र आते हैं क्रिस और डकोटा

क्रिस मार्टिन और डकोटा साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिलेशनशिप में होने के बाद भी दोनों पब्लिक में साथ कम ही नज़र आते हैं। वो अपने रिलेशनशिप को लो प्रोफाइल रखना प्रिफर करते हैं। बीच में खबरें आने लगी थीं कि क्रिस और डकोटा अलग हो गए हैं। ऐसे में मुंबई में उन्हें साथ देखकर फैन्स खूब उत्साहित हैं और खुश हैं कि उनका फेवरिट कपल अभी भी साथ में है। 

डकोटा ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन

इससे पहले डकोटा जॉनसन ने और क्रिस मार्टिन ने ‘स्वदेस’ एक्ट्रेस गायत्री जोशी और सोनाली बेंद्रे के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए थे। जो तस्वीरें सामने आई थीं उनमें क्रिस और डकोटा दोनों ट्रेडिशनल भारतीय कपड़ों में नज़र आ रहे थे।

भारत दौरे पर है Coldplay बैंड

ब्रिटिश बैंड Coldplay के 18 और 19 जनवरी को कॉनसर्ट्स थे। 21 जनवरी को मुंबई में कोल्डप्ले का एक और कॉन्सर्ट है। इसके बाद कोल्डप्ले के बैंड मेंबर्स अहमदाबाद जाएंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 25 और 26 जनवरी को कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट होने हैं। भारत में कोल्डप्ले की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि कॉन्सर्ट की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही अहमदाबाद में होटल के कमरों का किराया 10 गुना तक बढ़ गया था। इतना ही नहीं, कॉन्सर्ट की टिकटें लाइव होते ही सोल्ड आउट हो गई थीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...