back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सैफ अली खान पर हमले के आरोपी शरीफुल शहजाद को 5 दिन की पुलिस रिमांड, बांग्लादेशी होने का है आरोप

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने आज ही गिरफ्तार किया था। अब आरोपी के 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता और फिल्‍म स्‍टार सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। मुंबई पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ की है, और आज उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया। यहां कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का फैसला सुनाया है। वहीं इस मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने कोर्ट में कहा कि, आरोपी को कम से कम 14 दिन की पुलिस कस्टडी दी जाए, लेकिन फिलहाल आरोपी को 5 दिन की कस्टडी में भेजा जा रहा है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट में शहजाद के वकील ने कहा कि वह भारतीय हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने आरोपी की पहचान के रुप में की है। इस दौरान कोर्ट में ये सवाल उठाया गया कि आरोपी आखिर कैसे भारत पहुंचा?

पुलिस से बचने के लिए जंगल झाड़ियो में छुपता रहा आरोपी

यहां आरोपी को लेकर कई तरह के खुलासे किए है। हमलावर ने अपना नाम भी बदलकर पहचान छुपाई गई। आरोपी के और दूसरे नाम भी सामने आए है। वही अरेस्‍ट आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल्ल इस्लाम, आलियान उर्फ बीजे यानी विजय दास बताया जा रहा है। आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए खुद को विजय दास के नाम से पेश किया था। 

मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटना के आरोपी की सर्चिंग कर रही थी, आखिकार आरापी ठाणे जिले के हीरानंदानी एस्टेट के एक निर्माण स्थल से अरेस्‍ट हुआ। अभिनेता पर जान मारने की नीयत से हमला करने वाला आरोपी पुलिस से बचने के लिए कई निर्माण साइट ओर जंगल में छूपता रहा। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम CCTV फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपने कई नाम उगले

CCTV में आरोपी हमले के बाद वो दादर रेलवे स्टेशन पर देखा गया। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी एक संदिग्ध को आरपीएफ ने हिरासत में लिया गया, जिससे मामले की कड़ियां जोड़ने में मदद मिली। मुंबई पुलिस ने बताया कि, आरोपी ठाणे शहर के एक बार काम करता था, अरेस्‍ट होने के बाद वो अपने कई नाम बताए। जिनमें- बिजॉय दास, विजय दास, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद सज्जाद, बी.जे. शामिल हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, पकड़ा गया आरोपी भारतीय है या बांग्लादेशी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

शाइना एनसी ने द करेला स्टोरी 2 के पक्ष में दिया बयान, कहा- सच्चाई बंया करती है फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आगामी हिंदी फिल्म The Kerala Story 2 के खिलाफ राजनीतिक विवाद के बीच, शिव सेना नेता Shaina NC ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...