back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘द कपिल शर्मा शो ‘ फेम सुगंधा मिश्रा ने कॉमेडियन संकेत भोसले से की सगाई, वायरल हुई तस्वीर

सोनी टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ चुकी कॉमेडियन व प्लेबैक सिंगर सुगंधा मिश्रा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ में ही नजर आ चुके मशहूर कॉमेडियन संकेत भोसले से सगाई कर ली है। सुगंधा और संकेत ने स्वयं इसकी पुष्टि सोशल मीडिया के जरिये की है। सुगंधा मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर संकेत भोसले के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर करने अपने रिश्ते को ऑफिसियल किया है। सुगंधा ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा-‘हमेशा के लिए सोलमेट संकेत भोसले।’ वहीं संकेत भोसले ने भी सुगंधा के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप और सगाई की खबरों पर मुहर लगाई है। संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘मुझे सुगंधा मिश्रा के रूप में मेरी सनशाइन मिली।’ इन तस्वीरों में सुगंधा और संकेत दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर सुगंधा और संकेत की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही फैंस एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दे रही हैं। गौरतलब है सुगंधा और संकेत दोनों ही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही सुगंधा और संकेत की अफेयर की खबरें भी कई बार मीडिया में आ चुकी हैं, लेकिन दोनों ने कभी भी खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। लेकिन अब इन रोमांटिक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर सुगंधा और संकेत ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है और इसके साथ ही ये भी साफ़ कर दिया है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

वीर दास स्टारर ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ का जलवा, दिन 3 में कमाई पहुंची ₹1.5 करोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और एक्टर वीर दास की फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...