back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मालदीव में दोस्तों संग चिल करती नजर आईं ‘धड़क’ गर्ल जान्हवी कपूर

बॉलीवुड की ‘धड़क’ गर्ल जान्हवी कपूर इन दिनों दोस्तों संग मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में जान्हवी पीले रंग की फ्रॉक में बीच किनारे खड़ी नज़र आ रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस खिड़की के सामने खड़े होकर अपनी फोटो क्लिक करती दिख रही हैं। तीसरी फोटो में जाह्नवी सिर पर हैट पहने पोज़ देती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में जान्हवी दोस्तों संग चिल करती नजर आ रही हैं। जान्हवी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा भी करती हैं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद जाह्नवी कपूर फिल्म ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’, ‘रूही’ में नजर आई। अपने सादगी भरे शानदार अभिनय से जान्हवी ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई। जान्हवी कपूर जल्द ही ‘दोस्ताना 2 ‘ और ‘गुडलुक जैरी’ में दिखाई देगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

मालदीव के बीच पर हार्दिक पंड्या का बर्थडे सेलिब्रेशन, मॉडल माहिका शर्मा संग दिखे रोमांटिक अंदाज में

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इस बार अपना जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। सोशल मीडिया पर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...