back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2026 बनेगा इश्क का साल, रणबीर-आलिया से शाहिद तक, रोमांटिक फिल्मों की लंबी कतार

साल 2026 रोमांटिक फिल्मों के दीवानों के लिए खास रहने वाला है, जहां ‘कॉकटेल 2’ से लेकर संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ तक कई बड़ी लव स्टोरीज रिलीज होंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए साल 2026 बेहद खास साबित होने वाला है। इस साल बॉलीवुड बड़े पर्दे पर प्यार, इमोशन, ड्रामा और रिश्तों की नई परिभाषा गढ़ने जा रहा है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना से लेकर वरुण धवन और अनन्या पांडे तक, कई बड़े सितारे 2026 में रोमांस का जादू बिखेरते नजर आएंगे। वैलेंटाइन डे से लेकर फेस्टिव सीजन तक, दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में देखने को मिलेंगी।

यह फिल्म 14 फरवरी 2026, यानी वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

साल की शुरुआत प्यार के जश्न से होगी फिल्म ‘तू या मैं’ के साथ। बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करते हुए प्रोफेशनल दबाव और निजी रिश्तों की उलझनों से गुजरते हैं। डिजिटल दौर में प्यार और महत्वाकांक्षा की टकराहट को दिखाती यह फिल्म 14 फरवरी 2026, यानी वैलेंटाइन डे पर रिलीज होगी।

20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी

इसके बाद 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘दो दीवाने शहर में’। रवि उदयवार द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आएंगे। संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म महानगर की भीड़ में पनपते प्यार और रिश्तों की जटिलताओं को बेहद संवेदनशील अंदाज में पेश करेगी।

साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है

मार्च 2026 में दर्शकों को मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट और रोमांस का तड़का फिल्म ‘पत्नी पत्नी और वो 2’ के जरिए। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। होली के मौके पर 4 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म रिश्तों, कन्फ्यूजन और कॉमेडी का मजेदार पैकेज होगी।

साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार है संजय लीला भंसाली की मेगा रोमांटिक ड्रामा ‘लव एंड वॉर’। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आएंगे। पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे मार्च 2026 तक टाल दिया गया है। हालांकि इसकी सटीक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...