12वी फेल मूवी ने बाॅक्स आफिस पर किया कमाल, कमाई में तेजस फिल्म को कर दिया पीछे

विक्रांत मेसी की फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म का शानदार रिस्पांस की वजह से तेजस मूवी का कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।
12वी फेल
12वी फेल web

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क | विक्रांत मेसी की फिल्म 12वी फेला का प्रदर्शन जबरदस्त रहा हैा। वे बहुत तरह से परफार्म करती हुई नजर आ रही है। ये फिल्म को कंगना रनौत की फिल्म के साथ ही रिलीज किया था। वहीं दोनों ही फिल्मों की बात करें तो बाॅक्स आफिस पर कुछ खास असर दिखाने में कामयाब नहीं रही है। वहीं विक्रांत मेसी की फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर शानदार कलेक्शन करते हुए कंगना की फिल्म को पीछे करने में कामयाब रही। वीकेंड के दौरान भी 12वी फेल ने शानदार कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी तरफ तेजस का कुछ खास असर देखने को नहीं मिला है।

विधु विनोद चोपड़ा ने शानदार तरीके से 12वी फेल में वापसी की है। ये फिल्म अनुराग द्वारा लिखा दिया गया है। इस फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई थी। लेकिन शानदार पब्लिसिटी के दम पर ये फोन के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिल रहा है। 12वी फेल ने 1.11 करोड़ कमाने के साथ भारत में एंट्री किया था। सोमवार की बात करें तो इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

12वी फेल को लोगों ने किया पसंद

12वी फेल की रिपोर्ट काफी शानादर मानी जा रही है। फिल्म की बात करें तो इसने 5 दिनों के दौरान ही 9 करोड़ा से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब री है। ये 10 करोड़ का आंकड़ा जल्दी ही पारी करने के लिए तैयार है। वहीं दूसरी तरफ कंगना रनौत की फिल्म अपना कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने अभी तक 5 करोड़ के आंकड़े को नहीं छुआ है। वहीं इन सब बातों के अलावा 12वी फेल की कमाई में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

12वी फेल की बात करें तो ये कई लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। ये फिल्म कई छात्रों को प्रोत्साहित करने में मदद कर रही है। इस फिल्म में लोग सफलता हासिल करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वहीं ये फिल्म यूपीएससी एंट्रेस में तैयारी करने वाले स्टूडेंट पर आधारित है। इसकी कहानी मनोज के आसपास रहती है। ये फिल्म में असफलता के बाद भी हार मानने को नहीं मानते हैं।

फिल्म में विक्रांत मेसी निभाएंगे अहम भूमिका

इस फिल्म में विक्रांत मेसी अहम भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं फिल्म में उनका किरदार काफी शानदार रहा है। उनकी स्टोरी ने छात्रों को खूब प्रोत्साहित किया है। वहीं फिल्म में बाकी लोगों ने भी उनका साथ दिया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in