नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर कार्तिक कुमार और उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक कुमार की एक्स वाइफ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बड़ा दावा किया है और इस बात की तरफ इशारा किया है कि उनके एक्स हसबैंड कार्तिक कुमार ‘गे’ है। वहीं, अब इसके जवाब में कार्तिक कुमार का रिएक्शन सामने आया है।
कार्तिक कुमार का जवाब
एक्टर कार्तिक कुमार ने जवाब देते हुए कहा है कि, अगर वह होमोसेक्सुअल होते जैसा कि उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा ने दावा किया है, तो उन्हें इस बात पर गर्व होता वह अपनी सेक्सुअलिटी छुपाते नहीं। एक्टर के फॉलोअर्स भी उनकी इस बात को अच्छी तरह से समझ गए। इस दौरान एक्टर अपने वीडियो में काफी खुशमिजाज लग रहे हैं, कार्तिक कुमार की वाइफ अमृता ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। इसके अलावा कई फैंस ऐसे हैं जो उन्हें अपनी सेक्सुअलिटी को प्राइवेट रखने की सलाह दे रहे हैं।
एक्स वाइफ सुचित्रा के दावे
आपको बता दें कि, सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में एक तमिल युटुब चैनल के साथ बातचीत के दौरान केवल कार्तिक कुमार ही नहीं बल्कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के रिश्ते पर भी टिप्पणी की है। सुचित्रा ने दावा किया है कि धनुष और ऐश्वर्या एक ओपन मैरिज में थे। इसके साथ ही सिंगर ने यह भी कहा कि अमृता को कार्तिक से शादी नहीं करनी चाहिए थी, उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in


