back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंगर सुचित्रा ने एक्स हस्बैंड कार्तिक को बताया Gay, एक्टर ने बोलती बंद कर दी

एक्टर कार्तिक कुमार की पर्सनल लाइफ इस वक्त चर्चा में है। बता दें कि, एक्टर की एक वाइफ सिंगर सुचित्रा ने एक इंटरव्यू में उन्हें गे बताया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर कार्तिक कुमार और उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक कुमार की एक्स वाइफ ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बड़ा दावा किया है और इस बात की तरफ इशारा किया है कि उनके एक्स हसबैंड कार्तिक कुमार ‘गे’ है। वहीं, अब इसके जवाब में कार्तिक कुमार का रिएक्शन सामने आया है।

कार्तिक कुमार का जवाब

एक्टर कार्तिक कुमार ने जवाब देते हुए कहा है कि, अगर वह होमोसेक्सुअल होते जैसा कि उनकी एक्स वाइफ सुचित्रा ने दावा किया है, तो उन्हें इस बात पर गर्व होता वह अपनी सेक्सुअलिटी छुपाते नहीं। एक्टर के फॉलोअर्स भी उनकी इस बात को अच्छी तरह से समझ गए। इस दौरान एक्टर अपने वीडियो में काफी खुशमिजाज लग रहे हैं, कार्तिक कुमार की वाइफ अमृता ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। इसके अलावा कई फैंस ऐसे हैं जो उन्हें अपनी सेक्सुअलिटी को प्राइवेट रखने की सलाह दे रहे हैं।

एक्स वाइफ सुचित्रा के दावे

आपको बता दें कि, सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में एक तमिल युटुब चैनल के साथ बातचीत के दौरान केवल कार्तिक कुमार ही नहीं बल्कि धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के रिश्ते पर भी टिप्पणी की है। सुचित्रा ने दावा किया है कि धनुष और ऐश्वर्या एक ओपन मैरिज में थे। इसके साथ ही सिंगर ने यह भी कहा कि अमृता को कार्तिक से शादी नहीं करनी चाहिए थी, उसने बहुत बड़ी गलती कर दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: फिल्मों में आर्मी अफसर बने ये 5 सुपरस्टार, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिनेमा में अभिनेता अक्सर पुलिस, वकील या फिर अलग-अलग पेशों के किरदार निभाते हैं, लेकिन आर्मी अफसर की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵