back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dussehra: रांची में जलेगा 70 फीट का रावण, CM हेमंत सोरेन रिमोट से करेंगे दहन; होगी अच्छाई पर बुराई की जीत

Ranchi: रांची के मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रावण दहन किया जाएगा। यहां रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है।

रांची, हि.स.। रांची के मोरहाबादी मैदान में पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से रावण दहन किया जाएगा। यहां रावण का 70 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। वहीं कुंभकर्ण के 65 फीट और मेघनाथ के 60 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जायेगा। इसके अलावा 30-30 फीट की सोने की लंका भी तैयार की गई है। इस वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिमोट से तीनों पुतलों का दहन करेंगे।

पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, राजेश मेहरा, प्रवक्ता अरुण चावला, रणदीप आनंद, कुणाल आजमानी और राजेश खन्ना की ओर से बताया गया कि इस बार कोलकाता के कारीगर शेखर मुखर्जी की देखरेख में आतिशबाजी की जायेगी। जमशेदपुर के परमजीत सिंह सन्नी के नेतृत्व में भांगड़ा पेश किया जायेगा। वहीं रूपा डे, ज्योति साहू व चुमकी राय की ओर से गीत और नृत्य पेश किया जायेगा। डॉ कमल बोस के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दिन के साढ़े तीन बजे से शुरू हो जायेगा। यहां रावण दहन पर 12 से 15 लाख रुपये खर्च किया जायेगा।

सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारा

सुधीर उग्गल ने बताया कि बिहार के गया जिले के रहने वाले मोहम्मद मुस्लिम 21 साल से लगातार रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले बना रहे हैं। समाज में लगातार कम हो रहे सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के माहौल के बीच रावण का पुतला बनाने पर मोहम्मद मुस्लिम का कहना है कि सभी मिलकर काम करते हैं।

उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि वे किसी अन्य धर्म के होने के कारण रावण का पुतला बनाते हैं। मोहम्मद मुस्लिम कहते हैं कि हम हर साल बुराई के प्रतीक रावण को जलाते हैं, लेकिन यह भी सच है कि समाज में बुराई बढ़ रही है। ऐसे में हर साल बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का आकार बढ़ाना पड़ता है।

यहां भी किया जाएगा रावण दहन

अरगोड़ा मैदान : श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति अरगोड़ा की ओर से अरगोड़ा मैदान में आज शाम चार बजे रावण दहन किया जाएगा। यहां 60 फीट ऊंचा रावण व कुंभकरण और मेघनाद का 55 फीट का पुतला बनाया गया है। आतिशबाजी स्थानीय व बक्सर के कलाकारों द्वारा की जायेगी। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे। वहीं छऊ नृत्य भी पेश किया जायेगा।

एचइसी : एचइसी परिसर स्थित शालीमार बाजार में रावण दहन होगा। विजयादशमी रावण दहन समारोह समिति के अध्यक्ष संजीत यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव होंगे। रावण और कुंभकरण का पुतला निर्माण अंतिम चरणों में है। जमकर आतिशबाजी होगी।

पोखरटोली मैदान: रावण दहन समिति हुंडरु की ओर से पोखर टोली मैदान में 60 फीट ऊंचा रावण के पुतले का दहन किया जायेगा। वहीं मेघनाथ के पुतले की ऊंचाई 55 फीट होगी। यहां शाम पांच बजे से रावण दहन कार्यक्रम शुरू होगा। सबसे पहले छऊ नृत्य व बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी। पूरे आयोजन में ढाई से तीन लाख रुपये खर्च किये जायेंगे।

टाटीसिलवे ईईएफ मैदान: दशहरा समिति टाटीसिलवे की ओर से ईईएफ मैदान में रावण दहन किया जायेगा। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और मुख्य संरक्षक डॉ प्रदीप वर्मा होंगे। यह जानकारी दशहरा आयोजन समिति के शंकर प्रसाद, उमेश प्रसाद व गोविंद महतो ने दी।

सिदरौल: श्री श्री दुर्गापूजा सह रावण दहन समिति सिदरौल द्वारा 70 फीट के रावण और 65 फीट के कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और विशिष्ट अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप होंगे। दहन के समय पुतले दहाड़ने और ठहाके की आवाज करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार, सातों लोगों की मौत, AAIB करेगी घटना की जांच

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । झारखंड की राजधानी रांची में स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई एक निजी एयर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵