durg-border-security-force-aims-to-plant-saplings-in-all-state-headquarters
durg-border-security-force-aims-to-plant-saplings-in-all-state-headquarters

दुर्ग -सीमा सुरक्षा बल ने राज्य के सभी मुख्यालयों में पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

दुर्ग 5 जून (हि. स.)। सीमा सुरक्षा बल ने भिलाई स्थित सीमांत क्षेत्रीय मुख्यालय एवं आसपास के इलाके में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भिलाई स्थित सीमांत क्षेत्रीय मुख्यालय क्षत्रिय मुख्यालय एवं आस-पास के इलाके मे काेविड-19 की गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए फल एवं छायादार पौधे लगाकर लोगाें काे पर्यावरण काे हरा भरा व स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक एस के त्यागी, अधिकारी एवं जवान माैजूद थे। इस वर्ष वर्षा काल में सीमांत मुख्यालय छत्तीसगढ, क्षे़त्रीय मुख्यालयों, समस्त वाहिनियों एवं सीओबी स्तर तक कुल एक लाख आठ हजार फल एवं छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं। त्यागी, महानिरीक्षक सीमान्त मुख्यालय रिसाली सीमा सुरक्षा बल के दिशा निर्देश में सभी अधिकारी एवं जवानों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया व संदेश दिया कि वन एवं पर्यावरण हमारे जीवन का अभी नहीं सोए उसे संरक्षित करना है हमारा कर्तव्य है कि मारा काे इसके लिए आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए तथा सभी को अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पेड पौधे लगाने चाहिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें। हिन्दुस्थान समाचार/ अभय जवादे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in