भाजपा की इस चाल से कमलनाथ की बढ़ीं मुश्किलें, शिवराज ने किसे कहा- यह किसी की जागीर नहीं

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुंकार भरते हुए भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिले की सातों विधानसभा सीट जीतनी है।
भाजपा की इस चाल से कमलनाथ की बढ़ीं मुश्किलें, शिवराज ने किसे कहा- यह किसी की जागीर नहीं

छिंदवाड़ा, एजेंसी। भाजपा हर तरह से 2024 के चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। कांग्रेस के सभी बड़े लीडर भाजपा के निशाने पर हैं। हर कोशिश की जा रही है कि किसी भी तरह 2024 में चुनावी नैया को पार लगाना है। राहुल गांधी को संसद की सदस्यता खोनी पड़ी है। अब कांग्रेस के कभी मजबूत गढ़ रहे एमपी में कमलनाथ भाजपा के निशाने पर हैं।

अमित शाह ने भरी हुंकार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुंकार भरते हुए भाजपा की विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जिले की सातों विधानसभा सीट जीतनी है तो विजय के संकल्प के साथ भारत माता की जय बोलिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा किसी की जागीर नहीं है।

मंदिर में नहीं कर सके पूजा-अर्चना

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दोपहर करीब 3.30 बजे छिंदवाड़ा पहुंचे। पहले उनका यहां पहुंचकर आदिवासियों के आस्था के केंद्र‎ हर्रई ब्लॉक के आंचलकुंड दादा‎ दरबार मंदिर में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम था लेकिन किसी कारणवश यह कार्यक्रम टल गया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी आंचलकुंड से छिंदवाड़ा के पुलिस ग्राउंड पहुंच गए, जहां भाजपा की विजय संकल्प जनसभा थी। केन्द्रीय मंत्री शाह का यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

कमलनाथ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

केन्द्रीय मंत्री शाह ने आंचलकुंड दरबार की जय बोलकर जनसभा में अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने आदिवासी क्रांतिकारी बादल भोई को नमन करते हुए कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के सम्मान की चिंता की। बिरसा मुंडा जयंती को जनजतीय गौरव दिवस के रूप में मनने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू किया। प्रधानमंत्री ने पिछड़ा वर्ग के आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। उन्होंने कमलनाथ पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि कल्हान कॉम्पलेक्स बांध में सैकड़ों करोड़ रुपये का किसी प्रक्रिया के बगैर एडवांस पैमेंट कर दिया। इनके इर्द-गिर्द के लोगों के भी नाम इसके अंदर आए। अगत्सा वेस्टलैंड के घोटाले-घपले में भी आए। इन्होंने पहले चुनाव में कहा कि बेरोजगारी भत्ता देंगे। दिया क्या? वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने वाले थे। बढ़ाया क्या? जो शिवराज जी ने शुरू किया था, जो चल रहा था, वो भी बंद कर दिया। संबल, तीर्थ दर्शन और न जाने कितनी ही गरीबों की योजनाओं को बंद करने का काम कमलनाथ जी ने किया।

कारखाने को लेकर घेरा

केन्द्रीय गृह शाह ने कहा कि कमलनाथ जी, मैं आपके क्षेत्र में आया हूं। मैं कहता हूं कि आपने कहा था कि सतपुड़ा सरकारी शक्कर कारखाना खोलेंगे। कारखाना खुला क्या? राडोल कोयला खदान, भाकरा कलान का भूमि पूजन किया? आपने चालू ही नहीं किया। हर्रई विकास खंड में माचिस का कारखाना खोलने का वादा किया था। ये भी नहीं खुला। सौंसर में पेंच थर्मल बनाने की घोषणा हुई। ये भी नहीं हुआ। छिंदवाड़ा शहर वालों दो फ्लाईओवर बनाने का कहा था, बने हैं क्या? कांग्रेस और कमलनाथ जी सिर्फ और सिर्फ वादा करने के लिए ही उत्सुक रहते हैं, पर उस वादे को पूरा करने के लिए कुछ नहीं करते हैं।

एक बिल लाकर धारा 370 समाप्त कर दी

उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का है या नहीं, बताइए? धारा 370 हटनी चाहिए थी कि नहीं। कांग्रेस आजादी से अब तक धारा 370 को लटकाती थी। अटकाती थी। नहीं हटाती थी। मोदी जी ने संसद में एक बिल लाकर धारा 370 समाप्त कर दी। इसके साथ ही भारत माता का मुकुट बना हमारा कश्मीर भारत के साथ हमेशा के लिए जुड़ गया। यह नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। उनके जमाने में पाकिस्तान से आलिया, मालिय, जमालिया हर रोज घुस जाते थे, हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे, कांग्रेस उफ नहीं करती थी। नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने काम किया।

कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

सभा में मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा कमल नाथ की जागीर नहीं है। वह डींगे हांकते हैं। बस चले तो कमल नाथ ये भी बोल दें कि पातालकोट भी उन्होंने ही बनाया। गृह मंत्री अमित शाह ने धारा 370 को समाप्त किया, ट्रिपल तलाक जैसे कुप्रथा खत्म की। अमित शाह विजय का उद्घोष करने आए हैं। छिंदवाड़ा में कांग्रेस वाले घबरा गए हैं। कांग्रेस के लोग पूछते हैं कि हजार कर…

Related Stories

No stories found.