Pakistan: तालिबान विवाद के चलते, अफगान नागरिकों को वापस भेजने का अभियान चला रहा पाकिस्तान; WHO ने दी चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में रह रहे करीब 13 लाख अफगान नागरिकों को अपने देश लौटना होगा। ये लोग पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे हैं। पाकिस्तान में इन अफगान नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
Afghani Refugee
Afghani RefugeeSocial Media

इस्लामाबाद, हि. स.। पाकिस्तान में रह रहे करीब 13 लाख अफगान नागरिकों को अपने देश लौटना होगा। ये लोग पाकिस्तान में अवैध रूप से रह रहे हैं। पाकिस्तान में अवैध तरीके से रहने वाले अफगान नागरिकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह चेतावनी दी।

WHO ने की चेतावनी जारी

सर्दियों की शुरुआत और अंतरराष्ट्रीय व देश के मानवाधिकार समूहों द्वारा इस अभियान की व्यापक आलोचना के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेतावनी जारी किया था। पाकिस्तान में बिना दस्तावेजों के रह रहे प्रवासियों को देश छोड़ने या फिर गिरफ्तारी का सामना करने के लिए समयसीमा निर्धारित की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने घर-घर जाकर प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच करने की प्रक्रिया शरू की।

पाकिस्तान का क्या है कहना?

पाकिस्तान का कहना है कि शरणार्थी के रूप में पंजीकृत 14 लाख अफगानी लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका दर्जा दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से हाल के सप्ताह में करीब तीन लाख 40 हजार अफगानी लोगों को वर्षों तक पाकिस्तान में रहने के बाद देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अफगान नागरिकों की बड़ी समस्या

पाकिस्तान में दशकों तक रहने वाले ज्यादातर अफगानिस्तानियों का कहना है कि उन्हें अधिक समय दिया जाना चाहिए था क्योंकि अफगानिस्तान में उनके पास घर नहीं है। अफगानियों का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि आखिर कब वे फिर नये सिरे से अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगे।

WHO ने दी प्रतिक्रिया

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा कि अन्य संबंधित कारकों के साथ अचानक और इतनी बड़ी संख्या में लोगों के लौटने से जन स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा पैदा हो गया है। डब्ल्यूएचओ ने उन स्थानों पर बीमारियों और पोलियो वायरस के फैलने का खतरा जताया है, जहां-जहां अफगानी लोग देश में प्रवेश कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in