केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को मिला CM स्टालिन का साथ, कहा- कांग्रेस से भी समर्थन की उम्मीद

सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने आज स्टालिन से दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सीएम स्टालिन ने भरोसा दिया है कि DMK आप और दिल्ली की जनता का साथ देगी।
kejrwal with mk stalin & bhagwant maan
kejrwal with mk stalin & bhagwant maantwitter/arvindkejriwal

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की है। इस बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने आज स्टालिन से दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र द्वारा लाए गए अध्यादेश पर चर्चा की। उन्होंने कहा यह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि सीएम स्टालिन ने भरोसा दिया है कि DMK आप और दिल्ली की जनता का साथ देगी।

कांग्रेस से समर्थन की उम्मीद

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है। उन्होंने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि कांग्रेस भी इस अलोकतांत्रिक अध्यादेश के खिलाफ हमें समर्थन देगी।"

सभी नेताओं से दिल्ली सरकार का समर्थन करने की अपील

सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम एमके स्टालिन ने कहा, "अरविंद केजरीवाल उनके अच्छे दोस्त हैं। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली केंद्रशासित प्रदेश और वहां की AAP सरकार पर दबाव बना रही है। भाजपा सरकार संसद में अध्यादेश लाएगी और DMK इसका पूरा विरोध करेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमने दूसरे नेताओं के विचारों पर भी चर्चा की और मैं सभी दलों से दिल्ली सरकार का समर्थन करने की अपील करता हूं।"

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in