back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Noida School Closed: DM ने लिया ऐक्शन, AQI स्तर गंभीर श्रेणी पर, 7-10 नवंबर तक स्कूल बंद!

New Delhi: दिल्ली समेत NCR में प्रदूषण चरम पर है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पहले ही स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया। अब गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को बंद कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली समेत NCR में प्रदूषण चरम पर है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पहले ही स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया। अब गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने भी नोएडा और ग्रेटर नोएडा के स्कूलों को बंद कर दिया है। प्रदूषण के कारण तीन दिन स्कूल बंद रहें। सात से लेकर 10 नवंबर तक जिले में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। 

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर
सोमवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई 421 दर्ज किया गया। हालांकि, रविवार के मुकाबले 33 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। जहांगीरपुरी और वजीरपुर समेत 24 इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। सुबह से ही स्मॉग की चादर छाई रही।

ऐसे में यही स्थिति बृहस्पतिवार तक बने रहने का अनुमान है। एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। 

AQI 400 पार

जिलाधिकारी मनीष वर्मा का यह आदेश विशेष तौर पर स्कूलों को लेकर ही आया है जिसमें जीबी नगर के खराब वायु गुणवत्ता का जिक्र किया गया है। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में पहुंच गया और एक्यूआई फिलहाल 400 से अधिक है। परिस्थिति को देखते हुए और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट कमिशन यानी एक्यूएमसी के 5  नवंबर के आदेश को लागू किया गया है। इसके तहत जीआरएपी का चौथा चरण लागू किया जा रहा है।

Noida School Closed WhatsApp_Image_2023_11_07_at_15_31_42.jpeg

स्कूलों से की गई है यह अपील

आदेश के मुताबिक जिले के सभी स्कूलों को यह निर्देश दिया गया है कि वे जीआरएपी के स्टेज चार को लागू करें और साथ ही नौवीं तक के क्लास में फिजिकल क्लास न लिया जाए। इसकी जगह बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जाए।

दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बंद हैं स्कूल

दिल्ली में 3 नवंबर से स्कूल बंद हैं। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में 7 नवंबर से स्कूलों को बंद कर दिया गया है। अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 8 नवंबर से स्कूल बंद रहेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वायु प्रदूषण खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए घातक माना जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रैफिक की टेंशन खत्म! गुरुग्राम से दिल्ली और नोएडा के बीच उड़ेंगी एयर टैक्सियाँ; बदल जाएंगे शहरी सफर के नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और रोज ऑफिस के लिए लंबा सफर तय करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है।...
spot_img

Latest Stories

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...