dhamtari-shani-dev39s-birth-anniversary-celebrated-with-simplicity-people-worshiped
dhamtari-shani-dev39s-birth-anniversary-celebrated-with-simplicity-people-worshiped

धमतरी : सादगी से मनाई गई शनिदेव की जयंती, लोगों ने की पूजा-अर्चना

धमतरी, 10 जून ( हि. स.)। भगवान शनिदेव की जयंती कोरोना संकट काल के चलते 10 जून को सादगी पूर्वक मनाई गई। मंदिरों में हवन पूजन के साथ महाआरती हुई। पूजन में भक्तों ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की। उल्लेखनीय है कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या को शनिदेव जयंती मनाई जाती है। इस दिन सच्चे मन से पूजा पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। गुरुवार को अमावस्या होने से मंदिरों में भक्तों द्वारा इसे श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। भागीरथी नेताम, प्रशांत मीनपाल, महेंद्र देवांगन, हेमलाल नेताम, संतराम ठाकुर, सुरेश साहू, रोहित पटेल, धर्मेंद्र निर्मलकर ने बताया कि नागेश्वर महादेव मंदिर के बाहर भगवान शनि देव मंदिर की मूर्ति स्थापित की गई है। स्थापना का यह 11 वां वर्ष है। कोरोना संकट काल को ध्यान में रख शनिदेव की जयंती इस बार वह सादगी पूर्वक मनाई गई है, जो भी भक्त इस मंदिर में सच्चे दिल से पहुंचते हैं उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है, इसलिए मंदिर के प्रति वार्ड वासियों में श्रद्धा बढ़ती ही जा रही है। पंडित नितिन दीवान द्वारा विशेष मंत्रोचार के साथ हवन पूजन के बाद महाआरती की गई। वर्तमान में यह मंदिर निर्माणाधीन है। जन सहयोग से धीरे-धीरे निर्माण कार्य पूर्ण किया जा रहा है। इसी तरह शास्त्री चौक में स्थित शनि देव मंदिर में भी जयंती पर विशेष पूजा हुई। महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई। मंदिर में दिनभर भक्तगण शनि देव के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in