dhamtari-opposition-plays-in-the-wake-of-urban-power
dhamtari-opposition-plays-in-the-wake-of-urban-power

धमतरी : नगरीय सत्ता को जगाने विपक्ष ने बजाया नगाड़ा

नगरीय सत्ता को जगाने विपक्ष ने बजाया नगाड़ा धमतरी, 01 फरवरी ( हि. स.)। नगर निगम में विपक्ष एक महीने से सामान्य सभा की बैठक आहूत करने सहित सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन प्रदान करने एवं शहर की विभिन्न समस्याओं एवं स्वीकृत विकासात्मक कार्यों को फंड के अभाव में ठेकेदार प्रारंभ नहीं कर रहे हैं। इसे चालू करने के लिए निरंतर निगम के शासन प्रशासन तथा जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराते आ रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी उपरोक्त मांगों पर किसी प्रकार का भी कोई कदम नहीं उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी के सभी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा के नेतृत्व में सोमवार को निगम कार्यालय के समक्ष नगाड़ा बजा कर निगम प्रशासन का ध्यान खींचा। इस अवसर पर नरेंद्र रोहरा ने कहा है कि विपक्ष का धर्म है सत्ता पक्ष को जागरूक करना इसी के तहत पिछले एक वर्ष में नगरीय सरकार अपने कर्तव्य के पालन में कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके परिणाम स्वरूप शहर में विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। निगम की माली हालत खराब है। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है। जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। जनप्रतिनिधियों के लोकतांत्रिक अधिकारों जिसमें सामान्य सभा की बैठक आहूत करने में जनप्रतिनिधि असफल रहे हैं। ऐसे में सब मिलकर उन्हें जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास कर रहे हैं। आने वाले समय में यदि यही स्थिति रही तो जनता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से एक समुचित संघर्ष प्रारंभ किया जाएगा। वहीं निगम के सचेतक दीपक गजेंद्र ने निगम प्रशासन पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 138 साल के स्वच्छ सांस्कृतिक परंपरा को वर्तमान नगर निगम की सत्ता कलंकित कर दिया है। इसे जनता आने वाले समय में कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, विजय मोटवानी, दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम, अज्जू देशलहरे व धनीराम उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in