dhamtari-lack-of-new-tare-for-milking-backward-district-in-lift
dhamtari-lack-of-new-tare-for-milking-backward-district-in-lift

धमतरी : मीलिंग के लिए नया बारदाना की कमी, उठाव में पिछड़ा जिला

धमतरी, 08 फरवरी (हि.स.)। जूट से निर्मित नया बारदाना के अभाव के चलते जिले के राइसमिलर समय पर मीलिंग नहीं कर पा रहे हैं, इससे धान के उठाव में लेटलतीफी हो रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बंद होने के बाद भी जिले के 89 उपार्जन केन्द्रों में अभी 20 लाख क्विंटल से अधिक धान पड़ा हुआ है, जिस पर खराब मौसम व सूखत का खतरा मंडराने लगा है। समय पर उठाव नहीं होने से समितियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। धमतरी जिले के 89 उपार्जन केन्द्रों में एक दिसंबर से 31 जनवरी तक दो माह के भीतर कुल 42 लाख 76 हजार क्विंटल से अधिक धान किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदा गया था। धान खरीदी बंद होने के बाद से अब तक जिले के 189 मिलरों ने 22 लाख 12400 क्विंटल धान का उठाव कर लिया है। जबकि खरीदी केन्द्रों में अभी भी 20 लाख 13570 क्विंटल धान का उठाव शेष है। वहीं संग्रहण केन्द्रों में 50500 क्विंटल धान रखा गया है। अभी भी धान के उठाव में तेजी नहीं आई है। इसका प्रमुख कारण मीलिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में जूट वाला नया बारदाना मिलरों के पास उपलब्ध नहीं है। शासन के आदेशानुसार नया बारदाना में चावल को जमा करना है, इसलिए मीलिंग काफभ् धीमी गति से चल रहा है। वहीं शासन के आदेशानुसार मिलरों ने धमतरी जिले के बजाए गरियाबंद जिले से धान का उठाव कर रहे थे, इसका प्रमुख कारण गरियाबंद जिले के अधिकांश केन्द्रों में प्लास्टिक के बारदाना में धान की खरीदी की गई थी। खराब मौसम के कारण धान के खराब होने की आशंका के चलते धमतरी के मिलर वहां से धान का उठाव कर रहे थे, लेकिन मिलरो ने इसमें दिलचस्पी नहीं लिया। कुछ कारणों के चलते मिलरो ने गरियाबंद से धान का उठाव करना भी बंद कर दिया। 10 लाख 4000 क्विंटल चावल जमा जिले के 189 मिलरों ने अब तक मीलिंग कर 10 लाख 4000 क्विंटल चावल जमा कर चुके हैं, जिसमें से राज्य नान को दो लाख 66430 क्विंटल, केन्द्रीय नान को दो लाख 80766 क्विंटल और एफसीआई को चार लाख 56900 क्विंटल उष्णा चावल जमा किया है। खाद्य निरीक्षक नरेश पीपरे ने बताया कि मिलरों के पास पर्याप्त जूट वाला बारदाना नहीं है, इसलिए मीलिंग की रफ्तार कम है। शासन को जूट वाला नया बारदाना वर्ष 2019-20 का उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। जूट वाला नया बारदाना मिलने के बाद मीलिंग व उठाव में तेजी आएगी। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in