धमतरी : धान खरीदी में अव्यवस्था व वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना
धमतरी, 14 जनवरी ( हि. स.)। राज्य सरकार के समर्थन मूल्य में धान खरीदी पर हो रही अव्यवस्था और वादाखिलाफी के खिलाफ सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजरंग चौक नगरी में गुरुवार को विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के मुख्य वक्ता धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, सिहावा विधानसभा के पूर्व विधायक द्वय श्रवण मरकाम व पिंकी शिवराज शाह ने धरना को संबोधित कर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव से पहले गंगाजल लेकर कसम खाकर कहा था कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। किसानों के धान खरीदी के लिए कांग्रेसी सरकार के पास बारदाना उपलब्ध नहीं है। गिरदावरी कराकर रकबा कम किया गया है, ताकि समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कम करना पड़े। यह किसानों के साथ छलावा है। भाजपा सरकार में जो विकास हुआ था, यह विकास कांग्रेस की सरकार में नहीं देख रहा है। छत्तीसगढ़ में लबरा सरकार शासन कर रही है, जिसके चलते किसान बेहाल है। भाजपा ने राज्य सरकार से मांग कि है कि गिरदावरी में काटे गए रकबा को तत्काल जोड़ा जाए। समर्थन मूल्य में धान बेचने बारदाना की उचित व्यवस्था की जाए। समर्थन मूल्य में बेचे धान का तीन दिन में भुगतान किया जाए। वहीं धान खरीदी का समय एक माह बढ़ाने, घोषणा पत्र के अनुसार दो साल का बोनस देने, वन अधिकार पट्टा प्राप्त कर वनवासियों का धान खरीदने की मांग की है। वहीं धान खरीदी में अव्यवस्था के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के पीड़ित परिवार को 25 लाख सहायता राशि देने की मांग भाजपाईयों ने भूपेश बघेल की सरकार से की है। धरना प्रदर्शन पश्चात राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपने भाजपाई किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय नगरी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर आराधना शुक्ला, नागेंद्र शुक्ला, रविशंकर दुबे, दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, राजेंद्र गोलछा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, नरेश सिन्हा, भीखम सेन, विजय यदु, शत्रुघ्न साहू, भवानी यादव, विकल गुप्ता, मिलन नेताम, यवन साहू, राखी साहू, नंद यादव, प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष मोहन, अकबर कश्यप, टेलेश्वर ठाकुर, महामंत्री अजय नाहटा, हृदय साहू, उमा भारती साहू, अमर सिंह ध्रुव, मनिहार नाग, छन्नुलाल नाग, गिरिवर भंडारी, विनय देवांगन, तेजस्विनी साहू, यशोदा साहू, कमला साहू समेत किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन-hindusthansamachar.in