SP-BSP पर योगी ने साधा निशाना, कहा- आज व्यापारियों को अपराधियों का कोई डर नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा, बसपा की सरकारों ने देवरिया के चीनी मिलों को औने-पौने दामों में बेच कर खत्म कर दिया। इसे पुनः चालू करने के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है
SP-BSP पर योगी ने साधा निशाना, कहा- आज व्यापारियों को अपराधियों का कोई डर नहीं

देवरिया, एजेंसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा, बसपा की सरकारों ने देवरिया के चीनी मिलों को औने-पौने दामों में बेच कर खत्म कर दिया। इसे पुनः चालू करने के लिए हमारा निरंतर प्रयास जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हम देवरिया की पहचान चीनी का कटोरा बनाएंगे। इसके साथ ही अपनी सरकार में सुदृढ़ कानून व्यवस्था का जिक्र करते हुए विपक्ष को भी घेरा।

माफिया अपने वाहनों में राइफल लेकर चला करते थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने में निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पहले गरीब जनता इलाज के नाम पर डर जाती थी। उन्हें आयुष्मान गोल्डन कार्ड देते हुए मेडिकल कॉलेज व गोरखपुर में एम्स का सौगात दिया गया।

पूर्ववर्ती सरकारों में माफिया अपने वाहनों में राइफल लेकर चला करते थे। व्यापारियों से वसूली किया करते थे। आज सभी का सर झुका है। गले में तख्ती लटका कर घूम रहे हैं। व्यापारी सीना चौड़ा करके अपना व्यापार फैला रहे हैं। भय व्याप्त रहता था। कर्फ्यू लगा करते थे। आज वही सभी मिलजुल कर भाई चारे के साथ रह रहे हैं। प्रदेश का हर शहर सेफ सिटी हो गया है । 2017 के पहले जाति धर्म देखकर कार्य किया जाता था। आज वही भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास को प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है।

भाजपा सरकार आएगी तो तभी विकास कार्य तेज़ी से होंगे

उन्होंने कहा कि अगर यहां की जनता भाजपा को छोड़ कर किसी अन्य दल के तरफ जाती है तो विकास का कार्य रुक जाएगा। भाजपा सरकार आएगी तो तभी विकास कार्य तेज़ी से होंगे। सूबे के मुखिया ने भाजपा उम्मीदवारों को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विजय लक्ष्मी गौतम, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, सदर सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक दीपक मिश्रा उर्फ साका, रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया व नीरज शाही, जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in