back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi News: रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR; DCW ने मांगी रिपोर्ट

New Delhi: दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक AI-जेनरेट वीडियो पर बवाल मचने के बाद FIR दर्ज कर ली। रश्मिका की डीपफेक वीडियो में एक लिफ्ट के अंदर ब्लैक कपड़े में महिला को दिखाया गया है।

नई दिल्ली, हि.स.। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीपफेक एआई-जेनरेट वीडियो पर बवाल मचने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस संबंध में आईपीसी, 1860 की धारा 465 और 469 और आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 66सी और 66ई के तहत स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया।

उल्लेखनीय है कि रश्मिका की डीपफेक वीडियो में एक लिफ्ट के अंदर ब्लैक कपड़े में महिला को दिखाया गया है। रश्मिका मंदाना की तरह दिखने के लिए उसके चेहरे को एआई की मदद से एडिट किया गया। इसमें चेहरा मंदाना का जबकि शरीर दूसरी महिला का था। इसे इस तरह एडिट किया गया, जिससे वह रश्मिका मंदाना का वीडियो लगे।

अमिताभ बच्चन ने जताई नाराजगी

इस पर महानायक अमिताभ बच्चन ने नाराजगी जताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। महिला आयोग ने पुलिस से 17 नवंबर तक मामले में दर्ज प्राथमिकी की कॉपी, आरोपितों का जानकारी और इस संबंध में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

क्या होता है डीपफेक?

किसी रियल वीडियो में दूसरे के चेहरे को फिट कर देने को डीपफेक कहा जाता है। इसके लिए टेक्नोलॉजी कोडर और डिकोडर टेक्नोलॉजी की मदद ली जाती है। डिकोडर सबसे पहले किसी इंसान के चेहरे के हावभाव और बनावट की जांच करता है। इसके बाद किसी दूसरे चेहरे पर इसे लगाया जाता है। इस तरह से हू-ब-हू फर्जी वीडियो और फोटो को बनाया जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...