back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म आदिपुरुष पर सुनवाई टाली, तीन जुलाई को मिली अगली तारीख

दिल्ली हाई कोर्ट ने आदिपुरुष मामले पर 3 जुलाई को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया। हिंदू सेना ने कहा है कि फिल्म में कई आपत्तिजनक दृश्य और डायलॉग हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म आदिपुरुष पर रोक लगाने संबंधी हिंदू सेना की याचिका पर सुनवाई टाल दी। याचिकाकर्ता ने याचिका में कुछ सुधार करने की अनुमति देने की मांग की। इसके बाद दिल्ली कोर्ट ने 3 जुलाई को अगली सुनवाई करने का आदेश दिया। हिंदू सेना ने कहा है कि फिल्म में कई आपत्तिजनक दृश्य और डायलॉग हैं। यह फिल्म भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर असर डाल रही है।

नेपाल में इस फिल्म पर रोक

नेपाल ने इस फिल्म पर रोक लगा दिया है। याचिका में कहा गया है कि आदिपुरुष फिल्म से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। भगवान राम, मां सीता, हनुमान जी और रावण से जुड़े आपत्तिजनक सीन को हटाए जाएं। हिंदू सेना ने इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर हो रही तीखी आलोचना

उल्लेखनीय है कि आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभाष, कृति सैनन और सैफ अली खान ने राम, सीता और रावण की भूमिका अदा की है। इस फिल्म को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट और राजस्थान हाई कोर्ट के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की जा चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सड़क को मौत का गड्ढा नहीं बनने देंगे… दिल्ली HC सख्त, जनकपुरी हादसे में ठेकेदारों को अग्रिम जमानत से इनकार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi High Court ने जनकपुरी में हुए दर्दनाक हादसे के मामले में आरोपी ठेकेदारों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...