दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

-पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर कर रहे थे प्रदर्शन नई दिल्ली, 29 जून (हि.स.)। पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इससे कुछ देर पहले प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त एवं शिवानी चोपड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके अलावा जगह-जगह से कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिये जाने की खबर है। अनिल कुमार ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि देश के अंदर लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। निरंतर हम कानून के दायरे में रहकर अवाज उठाते रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की अवाज उठाने के लिए पूरी दिल्ली में हर पेट्रोल पंप पर सरकार को जगाने का काम कर रही है। इसी के तहत शांति पूर्वक आज उप-राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देने आए थे। लेकिन हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जिस तरीके से दमनकारी नीति अपनाकर हमारी आवाज को दबाना चाहती है हम डरने वाले नहीं है। हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे, चाहे सरकार हमें जेल में डाल दे। इससे पहले प्रदर्शन कर रहे दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त एवं शिवानी चोपड़ा को पुलिस हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना ले गई है। शिवानी चोपड़ा ने कहा कि हम सिविल लाइन पेट्रोल पंप पर शांति पूर्वक प्रदर्शन करने आए थे। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले हमें डिटेन कर लिया। हमें सिविल लाइन थाना ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस कोई प्रदर्शन करने जाती है तब पुलिस हमारी अवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आप हमें डिटेन तो कर सकते हैं लेकिन हमारी अवाज को दबा नहीं सकते। सरकार को बताना होगा कि पट्रोल-डीजल के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं। वहीं अभिषेक दत्त ने कहा कि ये सच्चाई की लड़ाई है। दिल्ली पुलिस हमें सच बोलने से रोक नहीं सकती। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पेट्रोल-डीजल की कमर तोड़ महंगाई को लेकर कांग्रेस को बात रखने से रोकने के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ वीरेन्द्र-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in