डीआरजी व दंतेश्वरी महिला फाइटर के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

डीआरजी व दंतेश्वरी महिला फाइटर के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

डीआरजी व दंतेश्वरी महिला फाइटर के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर बंदूक गोली बारूद एवं अन्य सामग्री भी बरामद दंतेवाड़ा,19 मार्च (हि.स.)। (अपडेट) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना अर्नगत ग्राम गमपुर के बड़े पल्ली के जंगलों में डीआरजी व दंतेश्वरी महिला फाइटर के जवानों के साथ नक्सलियो के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही बंदूक गोली बारूद एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गमपुर दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले का सरहदी क्षेत्र में बड़े नक्सली लीडरों के होने की सूचना मिलने पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई, डीआरजी व दंतेश्वरी महिला फाइटर के जवानों के साथ नक्सलियों का मुठभेड़ करीब 1 घंटे तक चली। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक पुरुष नक्सली को मार गिराया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने साक्ष्य घटना स्थल से मिल रहे हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि एक पुरुष नक्सली को मार गिराया, जिसका शव बरामद कर लिया गया है। साथ ही बंदूक गोली बारूद एवं अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। जवानों के लौटने के बाद इसकी पूरी जानकारी मिल पाएगी। हिन्दुस्थानसमाचार / राकेश पांडे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in