हिरण शिकार मामले में दो महिलाएं राऊण्ड अप, आरोपी भागे

हिरण शिकार मामले में दो महिलाएं राऊण्ड अप, आरोपी भागे

बीकानेर, 07 जुलाई (हि.स.)। जिले के महाजन कस्बे के समीपवर्ती गांव बड़ेरण में घर में दो हरिणों के शिकार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों हरिणों के मृत शरीर व बन्दूक बरामद कर ली है। वहीं दो महिलाओं को राउंडउप किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को मुखबिर के जरिए बड़ेरण गांव में दो हरिणों के शिकार की सूचना मिली। थाने के हैड कांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई, कांस्टेबल कुलदीप रेवाड़ व वन विभाग की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस आने की सूचना पर आरोपी मौके पर भाग गए। वहीं दो महिलाओं को मृत हरिणों के शरीर को जमीन में दबाते हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम गीता पत्नी माणकचन्द बावरी व शारदा पत्नी पूनमचंद बावरी बताया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को राउण्डउप कर लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in