सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या

सूदखोरों से परेशान युवक ने की आत्महत्या

उज्जैन, 25 सितम्बर (हि.स.)। शहर के एक युवा फोटोग्राफर ने सूदखोरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाया और आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को मौके पर पुलिस ने उसकी एक्टिवा की डिक्की से एक डायरी एवं सोसाइड नोट जब्त किया। उसमें कुछ युवकों के नाम लिखे थे। इनमें एक भाजपा के मण्डल अध्यक्ष भी हैं। चिंतामण थाना पुलिस के अनुसार धरमबड़ला,बडऩगर मार्ग के समीप अभिषेक नगर निवासी नीलेश राव शैल्के फोटो ग्राफी का काम करता था। उसने मरने से पूर्व अपने मित्र गोविंद को फोन किया और कहाकि वह आत्महत्या कर रहा है। इस पर उसने नीलेश के परिजनों को फोन किया। सभी मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंची। यहां मृत नीलेश की एक्टिवा की तलाशी लेने पर एक डायरी मिली और एक सोसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने बताया कि चार पेज के सोसाइड नोट में दोलतगंज मण्डल अध्यक्ष दिग्विजयसिंह, रणदीप मक्कड, अतुल गेहलोत, समीर और कमल के नाम लिखे थे। उल्लेख था कि इनसे उसने रूपये उधार लिए थे। चुका भी दिए थे। ब्याज भी दे दिया था। बावजूद इसके रूपयों की मांग करके ये धमकाते थे। मृतक के परिवार में पत्नि एवं 11 वर्षीय पुत्र है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। हिन्दुस्थान समाचार/ललित/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in