मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, छह लोग घायल, स्थिति नियंत्रण में
मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, छह लोग घायल, स्थिति नियंत्रण में

मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, छह लोग घायल, स्थिति नियंत्रण में

अम्बेडकर नगर, 16 नवम्बर (हि.स.)। अकबरपुर थाना क्षेत्र की पहितीपुर बाजार में रविवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान दो संप्रदायों के मध्य हुए विवाद के बाद मारपीट में छह लोग घायल हो गए। हालांकि बवाल बढ़ने के पहले ही पहुंचे भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरे बाजार में पैदल ही मार्च का लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। मारपीट में घायल एक युवक को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की सुबह भी बाजार में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। घटना रविवार की देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकले जुलूस के समय हुई।एक संप्रदाय के लोग मूर्ति विसर्जन के लिए लेकर जा रहे थे। जाते समय तो कोई विवाद नहीं हुआ। लेकिन, वापसी में दूसरे संप्रदाय के लोगों ने डीजे को आने से रोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष भड़क गए जिसमें संप्रदाय विशेष के लोगों ने एक पक्ष के लोगों को पीट दिया जिसमें 20 वर्षीय रज्जाद माली पुत्र विश्वनाथ माली तथा 19 वर्षीय सचिन पुत्र शैलेंद्र गुप्ता निवासी पहिती पुर बाजार घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रजजाद को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। उधर बाजार में बवाल की जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग भी इकठ्ठा होने लगे। लेकिन, सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी मोइनुल इस्लाम, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर व अपर पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ बाजार में पहुंच गए तथा स्थिति को नियंत्रित कर लिया। फिलहाल बाजार में तनाव पूर्ण शांति बनी हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/मनीष/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in