मुख्तार अंसारी के बेटे के शॉपिंग मॉल को प्रशासन ने किया कुर्क
मुख्तार अंसारी के बेटे के शॉपिंग मॉल को प्रशासन ने किया कुर्क

मुख्तार अंसारी के बेटे के शॉपिंग मॉल को प्रशासन ने किया कुर्क

गाजीपुर, 09 नवम्बर (हि.स.)। बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर में स्थित मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी का शॉपिग मॉल को कुर्क किया। क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला ने बताया कि अब्बास अंसारी की 142 वर्ग मीटर के भूखण्ड और उस पर निर्मित शॉपिग माल के हिस्से को कुर्क किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपए है। पिछले दिनों प्रशासन ने आफशां अंसारी की भी करोड़ो की संपत्ति कुर्क की थी। अब्बास अंसारी के भूखंड में बने वी बाजार और एलवन कोचिंग हो संचालन हो रहा था। गौरतलब हो कि इसके पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अशफा अंसारी की 2 करोड़ की सम्पत्ति को शनिवार की शाम में प्रशासन ने कुर्क कर दी। वहीं जिला प्रशासन ने 50 लाख की सम्पत्ति किया कुर्क, जबकि जिलाधिकारी ने 6 नवंबर को मुख्तार अंसारी और उनके परिवार के नाम से 12 भूखंडों के कुर्की का निर्देश दिया था। उन 12 भूखंडों में 3 गाजीपुर और 9 मऊ जिले में है, जो कुल 28 करोड़ 58 लाख की संपत्ति है। आज ग़ाज़ीपुर के 3 भूखण्डों में दूसरे भूखंड की कुर्की की गई। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीराम/दीपक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in