महिला के अंधे कत्ल से उठा पर्दा, मास्टर माइंड समेत छह गिरफ्तार
महिला के अंधे कत्ल से उठा पर्दा, मास्टर माइंड समेत छह गिरफ्तार

महिला के अंधे कत्ल से उठा पर्दा, मास्टर माइंड समेत छह गिरफ्तार

- लाखों के जेवरात व 60 हजार नगदी बरामद झांसी, 25 दिसम्बर (हि.स.)। बड़ागांव थाना क्षेत्र में करीब 10 दिन पूर्व रात में चोरी की घटना के दौरान महिला की हत्या के मामले से पुलिस ने शुक्रवार को पर्दा उठा दिया। मामले का खुलासा करते हुए एसपी नगर ने बताया कि गांव के दो लोगों के साथ मिलकर कुल छह लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था और विरोध करने पर महिला को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने गांव के दोनों मास्टरमाइण्ड समेत सभी 6 बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लाखों की कीमत के चोरी गए गहने वह 60 हजार की नगदी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 16 दिसम्बर की रात को बड़ागांव थाना क्षेत्र के जौरी बुजुर्ग में एक महिला की हत्या करने के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसको लेकर मृतका मनोरमा के पुत्र मनोज गुप्ता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। महिला के कत्ल की घटना को अंधा कत्ल करार दिया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को यह जानकारी हुई कि गांव के दो लोगों का घटना के कुछ दिन पूर्व से मनोरमा के घर के आस पास आना जाना लगा रहता था। इसी शक के बिना पर चोरों की गिरफ्तारी के मामले में थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम बराठा के पास काली माता मंदिर के पास आधा दर्जन लोगों को देखा गया है। पुलिस ने सूचना पर गंभीरता दिखाते हुए बताए गए स्थल से शुक्रवार को आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गये बदमाशों के पास से करीब छह लाख रुपये कीमत के 121 ग्राम सोने व 2 किग्रा व 800 ग्राम चांदी के जेवरात और 60 हजार नगदी बरामद की। पूछतांछ में गिरफ्त में आए लोगों ने अपने नाम मोहर सिंह कुशवाहा निवासी ग्राम जौरी बुजुर्ग थाना बड़ागांव, संदीप राजपूत निवासी जौरी बुजुर्ग, विशाल उर्फ बॉबी रायक्वार निवासी पारीछा कालोनी, राजदीप सिंह निवासी ध्वानी थाना चिरगांव, हेमंत राजपूत निवासी जौरी बुजुर्ग और अरविन्द प्रजापति निवासी खिड़कीपुरा चिरगांव बताया। उन्होंने बड़ागांव में महिला की हत्या कर लूट की वारदात करना स्वीकारते हुए बताया उनसे बरामद माल इसी घटना का है। गांव के ही संदीप व मोहर सिंह ने रची थी चोरी की योजना पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 16 दिसम्बर को बड़ागांव थाना क्षेत्र में रहने वाले मनोज गुप्ता के घर में घुस कर इन्हीं 6 बदमाशों ने चोरी की घटना कारित की थी। इसी बीच मनोज की मां बीच में आ गई। उसके विरोध करने के डर से तकिए से मुंह बंद कर उसकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस पूरी साजिश के मास्टरमाइण्ड गांव के मोहर सिंह व संदीप राजपूत थे। यही नहीं चोरी के माल को चिरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ध्वानी निवासी राजदीप के घर रखा गया था। घटना में चोरी गए माल की 100 प्रतिशत बरामदगी हुई है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। टायर चोरी करने वाले 5 चोर गिरफ्तार नबावाद पुलिस ने 20 दिसम्बर की रात हुई आनन्द टायर्स की दुकान से टायर चोरी का खुलासा करते हुए वसीम कुरैशी उर्फ भूरे निवासी बाहर ओरछा गेट कोतवाली झांसी,अमित यादव उसके भाई अभिषेक यादव निवासी कानपुर,शाहरुख कुरैशी निवासी ओरछा गेट कोतवाली, तालिब खान निवासी बाहर ओरछा गेट कोतवाली झांसी को क्रिस्चियन हाॅस्पिटल के पीछे बने खण्डहर से गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 8 टायर बरामद किए। इनकी कीमत करीब 80 हजार बताई जा रही है। एसीपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इनमें से अभिषेक यादव टायर की दुकान पर काम करता था तथा मालिक को प्रतिदिन दुकान बंद कर चाबी देने जाता था। उसी ने नकली चाबी तैयार कर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in