मथुरा : एक्सप्रेस-वे पर आर्टिगा कार घुसी कैंटर में, महिला सहित तीन की मौत, पांच गंभीर
मथुरा : एक्सप्रेस-वे पर आर्टिगा कार घुसी कैंटर में, महिला सहित तीन की मौत, पांच गंभीर

मथुरा : एक्सप्रेस-वे पर आर्टिगा कार घुसी कैंटर में, महिला सहित तीन की मौत, पांच गंभीर

मथुरा, 11 नवम्बर(हि.स.)। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 137 पर बुधवार नोएडा से आगरा की ओर जा रही आर्टिगा कार खड़े कैंटर में जा घुसी जिससे महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि हादसे में पांच लोग घायल हो गये है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सभी घायलों आगरा के कृष्णा हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। बल्देव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 135 पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही अर्टिगा कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। हादसे में कार सवार महिला व एक बालक तथा एक अन्य की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व घायलों के नाम पते की जानकारी करने का प्रयास किया। जिसमें महिला मृतक की पहचान 28 वर्षीय पवन कुमारी पांडे के रूप में हुई। मृत बालक तथा अन्य की अभी पहचान नही हो सकी है। घायल बेहोश होने के कारण कुछ भी बता पाने की स्थिति में नही हैं।घायलों को आगरा के रामबाग स्थित कृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घायलों के पास से मिले कुछ कागजात के आधार पर उनकी शिनाख्त ममता, प्रकाश, गोविंद और प्रवेश के रूप में हुई है, एक अन्य के नाम नहीं पता चल सके हैं। पुलिस अधीक्षक देहात श्रीश चन्द्र ने बताया कि बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह एक्सीडेंट की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची, हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई है, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको उपचार के लिए आगरा भर्ती कराया गया है, मृतकों में एक महिला की शिनाख्त हो पाई है, उसका नाम पवन कुमारी है, जो गुरुग्राम की बताई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/महेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in