भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग कर कागज ले भागे बदमाश

भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष की गाड़ी पर फायरिंग कर कागज ले भागे बदमाश

भरतपुर, 10 दिसम्बर (हि.स.)। जिले के कुम्हेर कस्बे में बीती रात एक समारोह में शामिल होने रीठौठी आए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गोरधनसिंह की कार पर फायरिंग कर कुछ बदमाश उनकी कार में रखा बैग व कुछ कागज ले भागे। घटना के समय गोरधन सिंह समारोह में थे, इसलिए वे बच गए। पुलिस के अनुसार गोरधन सिंह जब समारोह में थे, तभी बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए तथा उसमें रखे कागज तथा बैग लेकर चले गए। गोली की आवाज सुनने के बाद समारोह से दौडक़र लोग बाहर आए, तब तक बदमाश वहां से जा चुके थे। हमले में गोरधन सिंह बच गए। घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने पुलिस को बताया है कि दो बदमाश आए थे। उन्होंने गाड़ी पर फायर किया और पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। बदमाश उसमें रखे कुछ कागज लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in