पौड़ी जिले में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म

पौड़ी जिले में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म

पौड़ी, 25 दिसम्बर (हि.स.)। राजस्व पुलिस को जिले के एक राजस्व क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर फरार हो गए आरोपित युवक की तलाश है। वारदात के वक्त पीड़ित के माता-पिता घर के बाहर आंगन में आग सेंक रहे थे। राजस्व उपनिरीक्षक मो. नासिर ने बताया है कि आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह पीड़ित के कमरे में पीछे के दरवाजे से घुसा। दुष्कर्म करने के बाद वह कमरे में रखे 15 हजार रुपये भी उठा ले गया है। लड़की का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया जाएगा। पीड़ित मानसिक रूप से दिव्यांग है। उसके पिता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in